Search This Blog

Loading...

Saturday 26 September 2009

Heart व वायु सम्बन्धी बीमारियों में

नींबू वायुनाशक होता है l जठराग्नि को भूख लगाने में मदद करता है l पाचन करता है l पेट में कृमि हों, विष हो उसको भी दूर करता है l पेट की खराबी को दूर करता है l ह्रदय व लीवर को मदद करता है l वात-पित-कफ त्रिदोषनाशक है l त्वचा के विकार दूर करता है l ३० पत्ते तुलसी के उसको घोट दिया l १ गिलास गुनगुना पानी व नींबू पी लें l हफ्ते में या १५ दिन में १ बार पी लें lBlockage कभी होने वाला नहीं, ब्लड सिर्कुलेशन अच्छा होगा, हार्ट मज़बूत बनेगा l हार्ट अटैक नहीं होगा व bye-Pass surgergy नहीं करानी पड़ेगी l कमर दर्द दूर होकर शरीर फुर्तीला होगा l मोटे लोग हफ्ते में २ बार पियें , ठीक-ठाक लोग हफ्ते में १ बार पियें व दुबले पतले लोग १५ दिन में १ बार पियें l बायाँ श्वास चले तब पियेंगे तो अमृत तुल्य लाभ होगा l

Aurangabad 18th Sep. 2009


Monday 14 September 2009

Swine Flu

नीम के पत्ते हटाकर जो उसकी डाली होती है ना... डंठली.. वो ११ डंठली (बच्चा है तो और मोटा है तो २१) और ढाई काली मिर्च लेकर पत्थर पे जैसे चटनी बनाते हैं ना, (ऊपर ऊपर का जो छिलका है वो तो निकल जायेगा, गिरी गिरी बचेगी), वो चाट लें और पानी पी लें l तुलसी के पत्ते कभी खा लें, फ्लू में आराम होगा l

Khargaon 25th Aug. 2009

Diabetes

भिन्डी के पौधे सूखे होते हैं, उनको कूट दो, मैदा छान कर लो l १/२ चम्मच पाउडर और शक्कर मिलाकर, पानी से पी लो l इससे भी Diabetes कण्ट्रोल होती है l
Dausa 7th Sep. 2009

Thursday 10 September 2009

श्राद्ध सम्बन्धी बातें

  • श्राद्ध कर्म करते समय जो श्राद्ध का भोजन कराया जाता है, तो ११.३६ से १२.२४ तक उत्तम काल होता है l
  • गया, पुष्कर, प्रयाग और हरिद्वार में श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l
  • गौशाला में, देवालय में और नदी तट पर श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l
  • सोना, चांदी, तांबा और कांसे के बर्तन में अथवा पलाश के पत्तल में भोजन करना-कराना अति उत्तम माना गया है l लोहा, मिटटी आदि के बर्तन काम में नहीं लाने चाहिए l
  • श्राद्ध के समय अक्रोध रहना, जल्दबाजी न करना और बड़े लोगों को या बहुत लोगों को श्राद्ध में सम्मिलित नहीं करना चाहिए, नहीं तो इधर-उधर ध्यान बंट जायेगा, तो जिनके प्रति श्राद्ध सद्भावना और सत उद्देश्य से जो श्राद्ध करना चाहिए, वो फिर दिखावे के उद्देश्य में सामान्य कर्म हो जाता है l
  • सफ़ेद सुगन्धित पुष्प श्राद्ध कर्म में काम में लाने चाहिए l लाल, काले फूलों का त्याग करना चाहिए l अति मादक गंध वाले फूल अथवा सुगंध हीन फूल श्राद्ध कर्म में काम में नहीं लाये जाते हैं l

Gurgaon 5th Sep. 2009

गंजापन

जिनके टाल आ गयी है वो खुशखबरी सुन लें l भैंस के दूध में त्रिफला चूर्ण मिलाकर सिर में लेप कर दीजिये l सफ़ेद बाल काले होने लगेंगे और जो गंजे हैं, उनकी टाल पर भी बाल आने लगेंगे l

Gurgaon 5th Sep. 2009

Wednesday 9 September 2009

Cholestrol problem

दूध पीते हैं तो उसमे ज़रा सा तज (दालचीनी) डाल दो, कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल होगा l

Gurgaon 5th Sep. 2009

Tuesday 8 September 2009

कलह-कलेश में :-

जिनके शरीर में आधि आती हो, मन में व्याधियां और अशांति होती हो, वे लोग २१ दिन तक पीपल देवता को जल चढाएं l जल में थोड़ा गुड़ डाल दें, ताकि कुटुंब में मिठास आये और थोड़े चने डाले दें ........ और पीपल देवता को रोटी चढाएं और ॐ खं खं ......... का जप करें l पति-पत्नी का मन मुटाव शांति में बदल जाएगा l

Gurgaon 6th Sep. 2009

धातु सम्बन्धी बीमारियों में :-

  • चने की दाल भिगा दिया सुबह, भोर में और रात्रि को चने की डाल और थोड़ी शक्कर मिलाकर खाएं और फिर दूध न पियें, पानी न पियें, एकाध घंटे बाद सो जाएँ l धातु की दुर्बलता दूर होती है, ब्रह्मचर्य पालने में मदद मिलती है l
  • जामुन की गुठली सुखा, छाया में और फिर उसका पाऊडर बना के रख दें l ४-४ ग्राम सुबह-शाम पाऊडर फांकें l स्वप्नदोष की, धातु क्षय की बीमारियाँ दूर होती हैं l

Gurgaon 04th Sep. 2009


Tuesday 1 September 2009

भोजन करने की विधि

भोजन के पहले हाथ-पैर और मुंह धो लेना चाहिए l फिर भोजन करने बैठे .... भगवान की सत्ता से अन्न बना है......... भगवान की सत्ता से पानी.......भगवान की सत्ता से सूरज l भगवान की कृपा से भोजन आया .........."ॐ परमात्मने नमः" ......... भगवान को हम नमन करते हैं l फिर भोजन खाएं तो भगवान का नाम लेकर....... भगवान तुम्हारा दिया हुआ भोजन, तुमको ही में भोग लगाता हूँ l मुंह तो अपना खोलो और भोग भगवान को लगाओ l ये प्रसाद हो जायेगा, बुद्धि पवित्र कर देगा l

Jammu 28th Aug 09