Search This Blog

Loading...

Saturday 31 July 2010

चातुर्मास में करने योग्य

चातुर्मास में ३ बिल्व पत्र डाल कर " नमः शिवाय" ५ बार जप करकेऔर "ब्रह्म ही जल रूप बन कर आया है" ऐसी भावना करके नहाना चाहिये । आंवला, जौ और तिल का पेस्ट बनाकर शरीर पर रगड़कर अथवा तो ये तीनो का पाउडर पानी में डालकर नहाना चाहिये । स्नान में कभी गर्म पानी का प्रयोग ना करें, वायु की तकलीफ वाले ना ज्यादा गर्म ना ज्यादा ठंडा पानी प्रयोग करें। सिर पर तो कभी भी गर्म पानी नहीं डालना चाहिये । ऐसा करने पर सभी तीर्थ स्नान करने का पुण्य मिलता है ।


Delhi 24th July 2010


Tuesday 27 July 2010

गर्भ की रक्षा

चांदी की कटोरी में दही जमाकर खाने से गर्भपात नहीं होता ।

Pujya Bapuji

Monday 26 July 2010

भूत-प्रेत व मैली विद्या के लिए

एक लोटा पानी में थोड़ा गंगाजल डाल कर रखें और नारायण कवच का पाठ करें । पाठ ख़त्म होने पर पानी में ज़रा सी फूँक मारें । ऐसा २१ बार करें । फिर जिसको तकलीफ है, उस पर थोड़ा छांटे और बाकी पानी पिला दें। भूत-प्रेत व मैली विद्या का प्रभाव नष्ट हो जायेगा ।

Sureshanandji - Delhi 24th July 2010

Thursday 22 July 2010

दमा

अंजीर सुबह उबाल कर खाने से दमा में फायदा होता है ।

CD-Navjavan Bharat ki Shaan

Wednesday 21 July 2010

बार बार बुखार आना

बार-बार बुखार आता हो तो भोजन से पहले २-३ ग्राम अदरक और थोड़ा नींबू खाएं फिर भोजन करें ।


CD-Arogyata ki Kunjiyan

साइटिका

  • साइटिका निवृत करने के लिए पैरों के तलवे पर सरसों का तेल लगाये और पैरों से ताली बजाएं और सोते -सोते प्राणायाम करें।
  • साइटिका है तो सुबह सूर्य की किरणों में बैठ के श्वास बाहर निकाल के दायाँ पैर सीधा रखें और बाएं पैर की तरफ खींचे, फिर श्वास ले लेवें । फिर बायाँ पैर आगे रख कर दायें पैर के तरह खींचे ।

CD-Arogyata ki Kunjiyaan

Tuesday 20 July 2010

स्नान करते समय का मंत्र

" ह्रीं गंगाय्ये ह्रीं स्वाहा" ये मंत्र बोलते-बोलते स्नान करें तो घर में ही गंगा स्नान का पुण्य मिलेगा ।


Sureshanandji Raipur 15th July 2010

Monday 19 July 2010

जोड़ों का दर्द

जोड़ों का दर्द है तो पहली ऊँगली अंगूठे के मूल में डाल दो और ३ उंगलियाँ सीधी रखो । श्वास बाहर रख दें और " बम बम बम....." का जपें ।

Raipur 15th July 2010

पुदीने का पानी

भूख नहीं लगती तो पुदीने के १०-२५ पत्ते रगड़-रगड़ के, कूट के पानी में डालो और पानी उबाल के पियो, भूख लगेगी और वायु की तकलीफ ठीक होगी। अथवा तो १०-२० ग्राम पुदीने को मिक्सी में घूमा के फिर १-२ लीटर पानी में डाल दो । जब १ लीटर पानी ३/४ लीटर हो जाए तब उपयोग करो । भूख, जोड़ों का दर्द, वायु की तकलीफ में आराम होगा।

Raipur 15th June 2010

Thursday 15 July 2010

उपयोगी अरबी के पत्ते

अरबी के पत्तों की सब्जी बहुत फायदेमंद एवं वीर्यवर्धक है । सभी को खानी चाहिये ।

Bilaspur 13th June 2010

Monday 12 July 2010

टूटे कांच व बंद हुई घड़ी ना रखे

घर के दरवाजे में या खिड़कियों में टूटे कांच हैं तो बीमारी के द्योतक हैं, उनको तुरंत बदल दें.....घर में टूटे हुए कांच का सामान हो तो उसे निकाल दें......बंद पड़ी हुई घड़ियाँ होगीं तो उन को सुधार के ठीक कर लें या बिगड़ गयी हैं तो फ़ेंक दें.....पुराने कपड़े जो आप नहीं पहनते उन को बाँट दो, अथवा यथा योग्य विसर्जन कर दो .....पुरानी चाबियाँ, पुराने ताले जो काम में नहीं आते, घर में नहीं रखें.......ऐसे चीजे नकारात्मक ऊर्जा पीड़ा करती हैं........घर में जो चीजें अनावश्यक हैं उन की सफाई कर दो ।

Sureshanandji-10th July 2010 Jaipur

सोने की जगह

जहाँ सोते हैं वहां पर चाकू, कैंची आदि नहीं रखें, इससे झगड़े बढ़ते हैं । पति-पत्नी के बीच दीवारें खड़ी हो जाती हैं ।



Sureshanandji-10th July 2010 Jaipur

सोते समय मंत्र जप करें

ज्यादातर लोग मरते समय बेहोश हो जाते हैं......रात को सोते समय जप करते-करते सोते तो मरते समय बेहोश नहीं होते.......कुछ लोगों की आदत होती है कि सोचते-सोचते सोते हैं तो आदत से मरते समय बेहोश नहीं हुए, सोचते सोचते मरे, तो अगला जीवन भी बिगड़ जाता है ।

Sureshanandji-10th July 2010 Jaipur

घर के क्लेश

घर को लोगों में बहुत क्लेश होते हों, झगड़े होते हों तो पूरे परिवार की एक बड़ी सामूहिक तस्वीर घर के हॉल में दक्षिण-पश्चिम के कोने में लगा दें.........और सब मिलकर प्रार्थना करें कि "हमारे घर के क्लेश मिटे, आपसी प्यार बढे" .....जहा आपसी प्यार होता हैं वहां संपत्ति बढ़ती हैं.........घर में मांगलिक प्रतीकों को लगाएं जैसे ९ इंच बाए ९ इंच का स्वस्तिक बनाये और वो घर में लगायें ।

Sureshanandji-10th July 2010 Jaipur