Search This Blog

Thursday, February 18, 2010

बालों के लिए

  • नींबू और आंवले का रस (आंवले का रस का हो तो आंवला पाउडर भिगा दो, आंवले का रस बन जायेगा) सिर पर लगा दो l सफ़ेद बाल जल्दी नहीं होंगे, बालों की जड़ें कमज़ोर नहीं होंगी.....बाल बने रहेंगे l
  • सरसों के तेल में दही मिलाकर सिर पर लगाते हैं, तो बाल गिरना व बाल पकना (सफ़ेद होना) बंद हो जायेगा और बाल चमकने लगेंगे l

Nasik 14.02.2010

पिस्ते के फायदे

पिस्ते में इतनी सारी शक्ति है कि कमज़ोर आदमी हो.......शरीर का बल बढ़ाने में व मसूड़ों के रोगों में बड़ा काम करता है l ४-५ सादे पिस्ते (बिना सिंके और बिना नमक वाले) दूध में उबाल दें या दूध में भिगा दें और सुबह खूब चबा-चबा कर १ हफ्ते तक खाएं l

Nasik 14.02.2010

अधिक प्यास लगना

जिसको गर्मी में अधिक प्यास लगती है ...... बिन ज़रूरी पानी पीना पड़ता हो तो मिटटी की ईंट को धोकर साफ़ करके आग में तपा दो l खूब लाल हो जाए.....गर्म हो जाए....तप जाए फिर उसे दही से बुझा दो और दही थोड़ा-थोड़ा करके दिन भर में खा लो l अधिक प्यास सदा के लिए बुझ जाएगी l

Nasik 14.02.2010

मूली के फायदे

ताज़ी-ताज़ी मूली खाने से पाचनशक्ति बढ़ती है l कोमल मूली के पत्ते, मूली को पचाने की शक्ति देते हैं l रात को...संध्या को....दोपहर के बाद मूली खाना या पकी मूली खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l


Nasik 14.02.2010

Wednesday, February 17, 2010

मुंह में छाले

त्रिफला चूर्ण लेकर मिटटी के छोटे बर्तन में पानी डालकर भिगो दें l रात का भिगाया हुआ त्रिफला सुबह छान कर मुंह में घुमा-घुमा कर पी लें l सुबह का भिगाया हुआ शाम को पी लें l ३-४ दिन के अंदर मुंह के छाले सदा के लिए भाग जायेंगे

Nasik 14.02.2010

नकसीर में

  • गर्मियों में नाक से खून बहता हो तो तुलसी के रस की बूंदें डालने से नकसीर रोग चला जायेगा l
  • आंवला पीसकर बकरी के दूध में भिगो दें और सिर पर लेप कर दें l
  • ४ घंटे पहले जमाई हुई दही की मीठी लस्सी थोड़ा दिन पियें l

Nasik 14.02.2010

सौंफ व मिश्री प्रयोग

सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से भूख अच्छी लगेगी व पेट सम्बन्धी तकलीफें दूर होंगी l भोजन के बाद सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से नेत्र की ज्योति व पाचन शक्ति मजबूत होती है l

Nasik 14.02.2010


तुतलापन मिटाने के लिए

२-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l

Nasik 14.02.2010

Friday, February 12, 2010

सभी रोगों से मुक्त होने के लिए

जिसको सभी रोगों से मुक्त होना हो तो पलाश की लकड़ी का हवन करें l १०० माला जप करें l आहुति डालते जायें "ॐ नमः शिवाय" बोलकर.....तो सभी प्रकार के रोगों से आराम मिलेगा l ऐसी जगह करें कि थोड़ा ही कपड़ा (कटी वस्त्र ) पहने और शरीर के बाकी हिस्सों में धुआं लगे l

Haridwar 11.02.2010

अकाल मृत्यु व घर में बार बार मृत्यु होने पर


जिसे मौत का भय होता है या घर में मौतें बार-बार होती हों, तो शनिवार को "ॐ नमः शिवाय" का जप करें और पीपल को दोनों हाथों से स्पर्श करें l खाली १०८ बार जप करें तो दीर्घायुष्य का धनी होगा l अकाल मृत्यु व एक्सिडेंट आदि नहीं होगा l आयुष्य पूरी भोगेगा l ऐसा १० शनिवार या २५ शनिवार करें, नहीं तो कम से कम ७ शनिवार तो ज़रूर करें l



Haridwar 11.02.2010





एकादशी के दिन करने योग्य

एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो झगड़े भी शांत होंगे l

Ekadashi Dates For 2012 (along Story)

Sureshanandji Haridwar 11.02.2010

Tuesday, February 9, 2010

भोजन की मात्रा

शरीर स्वस्थ रखने के लिए २४ घंटे में कितना खाना चाहिए ?.........४९ तोला मतलब ५०० ग्राम और १५ दिन में १ बार उपवास करना चाहिए, ज्यादा मोटे लोगों को हफ्ते में १ दिन उपवास रखना चाहिए l

Dwarka 31st Jan 2010