Search This Blog

Wednesday, November 17, 2010

मस्तिष्क शक्तिवर्धक प्रयोगः


6 से 10 काली मिर्च, 2 बादाम, 2 छोटी इलायची, 1 गुलाब का फूल व आधा चम्मच खसखस रात को एक कुल्हड़ में पानी में भिगोकर रखें। सुबह बादाम के छिलके उतारकर सबको मिलाकर पीस लें व गर्म दूध के साथ मिश्री मिलाकर पियें। इसके बाद 2 घंटे तक कुछ न खायें। इससे मस्तिष्क की थकान दूर होकर तरावट आती है एवं शक्ति बढ़ती है। यह प्रयोग 2-3 हफ्ते नियमित करें।

How to strengthen your brain :-

Soak 6-10 seeds of black pepper, 2 almonds, 2 small cardamom, 1 rose flower and half spoon of poppy seeds in a bowl of water overnight. Peel out the skin from the almonds and mash them all up and have it mixed with milk and rock sugar. Do not eat anything after consuming this. This helps overcome tiredness of the brain and enhances its strength. Do this application 2-3 times a week on a regular basis.
ऋषि प्रसाद, नवम्बर 2010

बल, सौंदर्य व आयुवर्धक प्रयोगः


शरद पूर्णिमा के बाद पुष्ट हुए आँवलों के रस 4 चम्मच, शुद्ध शहद 2 चम्मच् व गाय का घी 1 चम्मच मिलाकर नियमित सेवन करें। इससे बल, वर्ण, ओज, कांति व दीर्घायुष्य की प्राप्ति होती है।

Way to enhance strength, beauty and longevity :-

Mix four spoons of amla extract, which has been nourished by Sharad Purnima, two spoons of pure honey and one spoon of cow ghee. Consume this mixture on a regular basis. This provides strength, luster, agility and enhances longevity. 

ऋषि प्रसाद, नवम्बर 2010

Tuesday, November 16, 2010

नौकरी-धंधे के लिये

· नौकरी-धंधे के लिये जाते हैं, सफलता नहीं मिलती तो इक्कीस बार श्रीमदभगवदगीता का अंतिम श्लोक बोलकर फिर घर से निकलें तो सफलता मिलेगी। श्लोकः यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः। तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिमम्।।


· पीपल के पेड़ में शनिवार और मंगलवार को दूध, पानी और गुड़ मिलाकर चढ़ायें और प्रार्थना करें कि 'भगवान ! आपने गीता में कहा है 'वृक्षों में पीपल मैं हूँ।' तो हमने आपके चरणों में अर्घ्य अर्पण किया है, इसे स्वीकार करें और मेरी नौकरी धंधे की जो समस्या है वह दूर हो जाये।'


· श्री हरि.. श्री हरि.... श्री हरि... थोड़ी देर जप करें। तीन बार जपने से एक मंत्र हुआ। उत्तराभिमुख होकर इस मंत्र की 1-2 माला शांतिपूर्वक करें और चलते-फिरते भी इसका जप करें तो विशेष लाभ होगा और रोजी रोटी के साथ ही शांति, भक्ति और आनन्द भी बढ़ेगा।

Listen Audio


लोक कल्याण सेतु, अक्तूबर 2010

जलने पर क्या करें ?

पटाखे सावधानी से जलायें। जल जाने पर कच्चे आलू के पतले चिप्स जले हुए स्थान पर रखने से लाभ होता है।


लोक कल्याण सेतु, अक्तूबर 2010