Search This Blog

Wednesday, March 13, 2013

प्राकृतिक रंग बनाने की सरल विधियाँ


केसरिया रंगः पलाश के फूलों से यह रंग सरलता से तैयार किया जा सकता है। पलाश के फूलों को रात को पानी में भिगो दें। सुबह इस केसरिया रंग को ऐसे ही प्रयोग में लायें या उबालकर होली का आनंद उठायें। यह रंग होली खेलने के लिए सबसे बढ़िया है। शास्त्रों में भी पलाश के फूलों से होली खेलने का वर्णन आता है। इसमें औषधिय गुण होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह कफ, पित्त, कुष्ठ, दाह, मूत्रकृच्छ, वायु तथा रक्तदोष का नाश करता है। रक्तसंचार को नियमित व मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के साथ ही यह मानसिक शक्ति तथा इच्छाशक्ति में भी वृद्धि करता है।
सूखा हरा रंगः मेंहदी या हिना का पाउडर तथा गेहूँ या अन्य अनाज के आटे को समान मात्रा में मिलाकर सूखा हरा रंग बनायें। आँवला चूर्ण व मेंहदी को मिलाने से भूरा रंग बनता है, जो त्वचा व बालों के लिए लाभदायी है।
सूखा पीला रंगः हल्दी व बेसन मिला के अथवा अमलतास व गेंदे के फूलों को छाया में सुखाकर पीस के पीला रंग प्राप्त कर सकते हैं।
गीला पीला रंगः एक चम्मच हल्दी दो लीटर पानी में उबालें या मिठाइयों में पड़ने वाले रंग जो खाने के काम आते हैं, उनका भी उपयोग कर सकते हैं। अमलतास या गेंदे के फूलों को रात को पानी भिगोकर रखें, सुबह उबालें।
लाल रंगः लाल चंदन (रक्त चंदन) पाउडर को सूखे लाल रंग के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए लाभदायक व सौंदर्यवर्धक है। दो चम्मच लाल चंदन एक लीटर पानी में डालकर

उबालने से लाल रंग प्राप्त होता है, जिसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलायें।

 पीला गुलाल : (१) ४ चम्मच बेसन में २ चम्मच हल्दी चूर्ण मिलायें | (२) अमलतास या गेंदा के फूलों के चूर्ण के साथ कोई भी आटा या मुलतानी मिट्टी मिला लें |    
पीला रंग : (१) २ चम्मच हल्दी चूर्ण २ लीटर पानी में उबालें | (२) अमलतास, गेंदा के फूलों को रातभर भिगोकर उबाल लें |
 जामुनी रंग : चुकंदर उबालकर पीस के पानी में मिला लें |

 काला रंग : आँवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रातभर भिगोयें |

 लाल रंग : (१) आधे कप पानी में दो चम्मच हल्दी चूर्ण व चुटकीभर चुना मिलाकर १० लीटर पानी में डाल दे | (२) २ चम्मच लाल चंदन चूर्ण १ लीटर पानी में उबाले |

 लाल गुलाल : सूखे लाल गुडहल के फूलों का चूर्ण उपयोग करें |
 हरा रंग : (१) पालक, धनिया या पुदीने की पत्तियों के पेस्ट को पानी भिगोकर उपयोग करें | (२) गेहूँ की हरी बालियों को पीस लें |
हरा गुलाल : गुलमोहर अथवा रातरानी की पत्तियों को सुखाकर पीस लें |
भूरा हरा गुलाल : मेहँदी चूर्ण के साथ आँवला चूर्ण मिला लें |




How to prepare natural colours?
v  Bright saffron colour : 1) Soak Palash flowers in water overnight and boil them in the morning. 2) Mix a pinch of sandalwood powder in one litre of water.
Ayurveda has taken into account the significance of ‘Palash’(Butea frondosa) flowers. Its use helps in crqadicating disorders of Kapha and Pitta humbours, leprosy, fever, strangury, flatulence and blood disorders. This natural saffron colours increases the blood circulation. It not only keeps our muscles strong and robust but also helps in enhancing our willpower and mental faculties.
v  Yellow gulal : 1) Four spoonfuls of besan (gram flour) added to two spoonfuls of turmeric makes dry yellow colour. 2) Powder of dry yellow flowers of Amaltaas (the Indian Laburnum Cassia fistula) and Marigold overnight in water and boil the same in the morning to get liquid yellow colour.
v  Liquid yellow colour : 1) Two spoonfuls of turmeric powder boiled in two litre water makes very good yellow colour. 2) Soak yellow flowers of Amaltaas (the Indian Laburnum Cassia fistula) and Marigold overnight in water and boil the same in the morning to get liquid yellow colour.
v  Purple colour : The beet-root boiled in water makes good purple colour.
v  Black colour : Amla powder soaked overnight in an iron utensil gives good black colour.
v  Red colour : 1) Mix two teaspoonfuls turmeric powder and a pinch of limestone powder in half a cup of water and mix it with ten litres of water . 2) 2 spoonfuls red sandal powder boiled in one litre water gives beautiful red colour.
v  Red Gulal : Use powder of dry red Gudhal (shoe-flower).
v  Green colour : 1) Make a paste of leaves of spinach, coriander and mint and mix it with water. 2) Grind wheat grass.
v  Green gulal : Grind dried leaves of gulmohar (flamboyant) and raat ki raani (tuberose)
v  Brown green gulal : Mix menhdi powder with Amla powder.



Rishi Prasad-March 2011 / 2013

Friday, March 8, 2013

बच्चा जन्मे तब

जब शिशु पैदा होए तो उस समय ...... माताएँ मन में ‘ॐ ॐ ॐ परमात्मने नम:’ जपते हुये  बच्चे को भूमध्य पर स्पर्श करे | बड़ा हितकारी है |

New born baby

When a new born baby arrives, ... mothers should recite AUM AUM AUM PARMATMANE NAMAH and touch the spot between his eyebrows. This will later be highly beneficial for the baby.

Listen Audio

- Pujya Bapuji Ahemdabad 12th Jan' 2013

High BP – Low BP हो तो -

अपना मन nerves हो -घबराता है तो ‘ॐ.. ॐ.. प्रभुजी.. ॐ.. ॐ’ (जल्दी-जल्दी जप करें) Low B.P. भाग जायेगा | अपना मन टेन्शन में है तो “ॐ......... शांति” (दीर्घ जप करें) तो High B. P. कंट्रोल |

For high BP or low BP

If you are of weak nerves, feel afraid easily, then recite quickly AUM ....AUM... Prabhuji ... AUM.... AUM..., then Low BP will get cured. If you are always tensed, then recite slow and long... AUM..... SHANTI... , then High BP will be under control.

Listen Audio

- Pujya Bapuji 12th Jan' 2013 Ahemdabad

Friday, March 1, 2013

वसंत ऋतु का संदेश


खान-पान का ध्यान विशेष-वसंत ऋतु का है संदेश
(वसंत ऋतु : १८ फरवरी से १८ अप्रैल)

ऋतुराज वसंत शीत व उष्णता का संधिकाल है | इसमें शीत ऋतु का संचित कफ सूर्य की संतप्त किरणों से पिघलने लगता है, जिससे जठराग्नि मंद हो जाती है और सर्दी-खाँसी, उलटी-दस्त आदि अनेक रोग उत्पन्न होने लगते हैं | अतः इस समय आहार-विहार की विशेष सावधानी रखनी चाहिए |

आहार : इस ऋतु में देर से पचनेवाले, शीतल पदार्थ, दिन में सोना, स्निग्ध अर्थात घी-तेल में बने तथा अम्ल व रसप्रधान पदार्थो का सेवन न करें क्योंकि ये सभी कफव्रधक है | (अष्टांगहृदय ३.२६)

वसंत में मिठाई, सुखा मेवा, खट्टे-मीठे फल, दही, आईसक्रीम तथा गरिष्ठ भोजन का सेवन वर्जित है | इन दिनों में शीघ्र पचनेवाले, अल्प तेल व घी में बने, तीखे, कड़वे, कसैले, उष्ण पदार्थों जैसे- लाई, मुरमुरे, जौ, भुने हुए चने, पुराना गेहूँ, चना, मुँग, अदरक, सौंठ, अजवायन, हल्दी, पीपरामूल, काली मिर्चहींग, सूरन, सहजन की फली, करेला, मेथी, ताजी मूली, तिल का तेल, शहद, गौमूत्र आदि कफनाशकपदार्थों का सेवन करें | भरपेट भोजन ना करें | नमक का कम उपयोग तथा १५ दिनों में एक कड़क उपवास स्वास्थ्य के लिए हितकारी है | उपवास के नाम पर पेट में फलाहार ठूँसना बुद्धिमानी नही है |
विहार : ऋतु-परिवर्तन से शरीर में उत्पन्न भारीपन तथा आलस्य को दूर करने के लिए सूर्योदय से पूर्व उठाना, व्यायाम, दौड़, तेज चलना, आसन तथा प्राणायाम (विशेषकर सूर्यभेदी) लाभदायी है | तिल के तेल से मालिश कर सप्तधान उबटन से स्नान करना स्वास्थ्य की कुंजी है |


वसंत ऋतु के विशेष प्रयोग :
  • २ से ३ ग्राम हरड चूर्ण में समभाग मिलाकर सुबह खली पेट लेने से 'रसायन' के लाभ प्राप्त होते हैं |
  • १५ से २० नीम के पत्ते तथा २-३ काली मिर्च १५-२० दिन चबाकर खाने से वर्षभर चर्मरोग, ज्वर, रक्तविकार आदि रोगों से रक्षा होती है |
  • अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसमें नींबू का रस और थोडा नमक मिला के सेवन करने से मंदाग्नि दूर होती है |
  • ५ ग्राम रात को भिगोयी हुई मेथी सुबह चबाकर पानी पीने से पेट की गैस दूर होती है |
  • रीठे का छिलका पानी में पिसकर २-२ बूँद नाक में टपकाने से आधासीसी (सिर) का दर्द दूर होता है |
  • १० ग्राम घी में १५ ग्राम गुड़ मिलाकर लेने से सुखी खाँसी में राहत मिलती है |
  • १० ग्राम शहद, २ ग्राम सोंठ व १ ग्राम काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम चाटने से बलगमी खाँसी दूर होती है |
सावधानी : मुँह में कफ आने पर उसे तुरंत बाहर निकाल दें | कफ की तकलीफ में अंग्रेजी दवाइयाँ लेने से कफ सूख जाता है, जो भविष्य में टी.बी., दमा, कैंसर जैसे गम्भीर रोग उत्पन्न कर सकता है | अतः कफ बढ़ने पर ? जकरणी जलनेति का प्रयोग करें (विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें आश्रम से प्रकाशित पुस्तक 'योगासन') |
https://mail.google.com/mail/u/0/images/cleardot.gif


Dietary precautions during spring season
(Spring season:  18th feb to 18th April)

Spring the best of all seasons, is the transition from winter to summer. In this season, the Kapha accumulated during the winter starts menting under the impact of hot sunreys. It makes the digestive fire mild that gives rise to diseases like colds, coughs, vomiting, diarrhoea, etc. Therefore one should take dietary precautions in this season.

Diet: In this season, don’t take heavy foods( that are not easily digested), foods cold in effect, oily, sour and sweet foods; because they increase Kapha. Don’t sleep in the day. (Ashtanga Hridaya: 3.26)

Sweet foods, dry fruits, sour and sweet fruits, curd, ice cream and heavy to digest foods are prohibited in this season. One should take easily digestable, low-fat, spicy, bitter, astringent and foods hot in effect like parched paddy, puffed rice, barley, roasted chick pea, old wheat, Bengal grams, green grams, ginger, dry ginger, Ajowan ( Trachyspermum ammi), tumeric, pipparamulli (Solanum ferox), black pepper, asafetida, elephant foot yam (Amorphophallus campanulatus), Horse radish, bitter gourd, fenugreek, fresh radish, sesame-seed oil, honey, cow‘s urine, etc.. They destroy Kpha. Don’t eat your fill. Low salt diet and fasting once in every 15 days are good for health. It is unwise to fill one’s stomach by non- grain, fruit-type diets.

Mode of living: Getting up before sunrise (to ward off heaviness and laziness caused by change of season), physical exercise, running, jogging, yogic postures and Pranayama(particularly Surya Bhedi pranayam) are beneficial in this season. Taking bath with Ubatan,( an unguent made of seven type of grains) after massage with sesame seed oil is the key to health.

Special measures for spring season:

  • Taking 2 to 3 grams harad(myrobalan) powder mixed with equal quantity of honey on an empty stomach early in the morning give benefits of Rasayana ( a substance that destroys disease and increases strength, intellect and stamina of the body).
  • Take 15-20 Neem (Margosa) leaves and 2-3 black pepper seeds with good mastication. It protects against skin diseases, fever and blood disorders throughout the year.
  • Take small pieces of ginger mixed with lime juice and salt to cure mildness of digestive fire.
  • Soak 5 grams of fenugreek at night. Take it early in the morning and then take water. It relieves gas trouble.
  • Mix the pulp of a soap nut(Sapindus laurifolius) in water and instill 2 drops in each nostril. It cures migraine.
  • Take 10 grams of ghee mixed with 15 grams of jaggery. It helps in dry cough.
  • Lick 10 grams honey mixed with 2 grams powdered dry ginger and 1 gram black pepper. It cures cough with expectoration.
Caution: Phlegm should always be spat out. Allopathic medicines make the cough dry; which can grow into serious diseases like asthma, tuberculosis or cancer. In case of cough, yogic exercises like Gajkarani and Jalneti are useful.( For detailed information, read Ashram booklet Yogasana).

Listen Audio

- Rishi Prasad Feb' 2013