Search This Blog

Saturday, March 16, 2013

होली के दिन पूजा विशेष:

होली के दिन हनुमान जी के पूजा का विशेष विधान है, हो सके तो करना | पूजा का मतलब यह जरूरी नहीं के हनुमान जी के आगे दिया जलाये तब ही वे प्रसन्न होंगे | "श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि बरनउ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि", " मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये || " ऐसी प्रार्थना कर दी, वे राजी हो जायेंगे | होली के दिन एक बार जरूर कर लें, बहुत लाभ होगा |
होली के दिन शास्त्रों में लक्ष्मी माता की पूजा का भी विधान बताया गया है | वह कपूर का दिया जलाकर करें | थोड़ा सा ही कपूर जलाये | होली का पर्व दरिद्रता का नाश करनेवाला पर्व है |

Special puja on Holi
There is special significance of worshiping Lord Hanuman on the eve of Holi. Please do it if you can. It is not essential to light a lamp in front his portrait to please Him. Recite this prayer and he shall be happy. Do make sure to do it atleast once on that day.

"SHRI GURU CHARANA SAROJ RAJ, NIJ MANU MUKURU SUDHAARI, BARANAU RAGHUBAR BIMAL JASU, JO DAYAKU PHAL CHAARI", "MANOJAWAM MAARUTATULYA VEGAM JITENDRIYA BUDDHIMATTAM VARISHTAM. VATATMAJAMVAANARAYUTHA MUKHYAM SHRI RAM DOOTAM SHARANAM PRAPADYE ||"

It is also customary to pray to Goddess Lakshmi on the day of Holi. Light a little camphor lamp. The night of Holi is auspicious for eradicating poverty.
 

- श्री सुरेशानंदजी Nagpur 1st March' 2012

Friday, March 15, 2013

गुरुमूर्ति पूजा में कैसी हो –

पूजा में गुरु की चरण सहित की  तस्वीर हो..... पूरी, वो पूजा में रखनी चाहिये |

Guru Portrait

At the place of prayers, one should keep a full portrait of Gurudev, one that has his feet included... Full Portrait.


Listen Audio

- Shri Sureshanandji Prayagraj 7th Feb' 2013

स्नान कैसे करना चाहिये –

स्नान कैसे करें ? जहाँ से प्रवाह आता हो वहाँ पहले सिर की डुबकी मारें | घर में भी स्नान करे तो पहेले जल सिर पे  डालो .... पैरो पे पहले नहीं डालना चाहिए | शीतल जल सिर को लगने से सिर की गरमी पैरों के तरफ जाती है |
और जहाँ जलाशय हैं, स्थिर जल है वहाँ सूर्य पूर्वमुखी होकर स्नान करें |
घर में स्नान करें तो उस बाल्टी के पानी में जौ और तिल अथवा गोमूत्र थोडा अथवा तिर्थोद्क पहले डालके फिर बाल्टी भरें तो घर में भी तीर्थ स्नान माना जायेगा |

How to bathe?

First, one must dip one's head into the incoming direction of the flow of river water. If at home, too one must allow water to fall upon the head first.... not on feet. Applying cold water on head ensures that the heat gets drawn down towards the feet.

And in still water, one should bathe which facing towards the sun in the east.
While bathing at home using bucket of water, put a few sesame seeds and jau or add a few drops of cow's urine or tirthodak, then you will receive the virtues of bathing at any holy place.


Listen Audio

- Pujya Bapuji Prayagraj 8th Feb' 2013

सूर्यनारायण का ध्यान –

भ्रूमध्य में सूर्यनारायण का ध्यान करने से, ॐकार का ध्यान करने से बुद्धि विकसित होती है और नाभि से सूर्य का ध्यान अथवा ॐकार का ध्यान करने से निरोगता प्राप्त होती है |

लंबा श्वास खींच कर सवा मिनट से डेढ़ मिनट रोके फिर धीरे-धीरे छोड़े फिर बाहर श्वास रोक के एक मिनट छोड़ दे फिर अंदर रोक के और छोड़ दे | बस ! एक बार अंदर रोके एक बार बाहर रोके प्राणायाम योग करना | शरीर में जो थकान, बीमारी के कण होने वाले है वो निकलते है |

Meditating on Surya Narayan

Concentrate Surya Narayan at the centre of your eyebrows, meditate on AUM-kar , both these pratices will advance your intellect. Meditating on the Surya Narayan at navel or meditating AUM-kar offers unperturbed health.

Hold your breath inside for one and half minutes and then release it gradually. Then, hold your breath outwards for a minute and release it slowly. Repeat this exercise. Once cycle is known as pranayam yog. All disease generating cells and tiredness in the body will be driven away.


Listen Audio


- Pujya Bapuji Prayagraj 10th Feb' 2013



कमजोरी हो तो -

जिनको कमजोरी लगती है, बुढ़ापा लगता है  तो देशी गाय का दूध, जितना दूध पीते है उससे आधा पानी डाल दे | समझो ४०० ग्राम दूध है तो २०० ग्राम पानी डाल दे, एक चम्मच घी डाल दे, {बल्य रसायन चाहिए तो बल्य रसायन भी डाल दे (लेकिन रात को बल्य रसायन उपयोग करे दिन में नही) } सोने का गहना हो, अथवा चाँदी का गहना हो, बर्तन हो, ग्लास आदि वो दूध में डाल दे | गाय के दूध में स्वर्ण क्षार होते है | तो जितना दूध उससे आधा पानी डाल दो और सोने का गहना हो तो डाल दो दूध में तो गाय दूध की स्वर्ण क्षार और सोने की सुवर्ण क्षार दूध को बलवान बना देगी | थोडा गाय का घी मिल जाय |
कैसा भी कमजोर व्यक्ति हो, दुर्बल व्यक्ति बलवान हो जाएगा | और बड़ी उमर वालों को ये पिलाते रहो तो बीमार नहीं हो जलदी, बुढ्ढे न हो | रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ेगी |

Physical weakness

Those who feel weak, get the feeling of onset of old age can use the following practice. Add half of the quantity of fresh cow milk that you normally drink using water. So, for 400 grams of milk, add 200 grams of water. Add a spoon of ghee as well. You may also add Balya rasayan if you want (But always use this at night, never in day time). Then, add any jewellery made of gold, silver or even utensils, glass made of same can be also put into the milk. Cow's milk contains gold elements (Suvarna Saar). When they are mixed together, the gold element of milk and gold ornaments blend to made the milk powerfully nutritious. Even the most frail person will become hearty and strong after drinking it. For old people, it is highly beneficial as they dont catch diseases easily and push aside the onset of old age. It also improves immunity strength in the body.

Listen Audio

- Pujya Bapuji Prayagraj 10th Feb' 2013

घर में बरकत नहीं हो तो –

घर में बरकत नहीं होती तो खडी हल्दी के सात गाँठे और खड़ा नमक कपडे में बांध ले और कटोरी में रख दे घर के किसी भी कोने में, बरकत होगी |

Improving prosperity at home

If there is no prosperity at home then using wrap seven knots of whole turmeric and rock salt in a piece of cloth and place it in a bowl in any corner of your home. Prosperity at home will improve.
 

Listen Audio

- Pujya Bapuji Prayagraj 10th Feb 2013

हड्डियाँ की मजबूती के लिए –

नारियल के टुकड़े, छुवारे के टुकड़े और मिश्री चबा – चबाके खाये हड्डियाँ बहुत मजबूत होती है | Fracture कभी नहीं होगा  |

Strengthening your bones

Take pieces of coconut, dry dates and rock sugar, and chew them properly while eating. You will never have a fracture.

Listen Audio

- Pujya Bauji Prayagraj 9th Feb' 2013

दाँतो की मजबूती के लिए -

जो ठंडा पानी पीके गरम पीते है तो उनके दाँत गिरते है | ठंडे के साथ गरम नहीं, गरम के साथ ठंडा नहीं पीना |

Strengthening your teeth

Those who take hot drinks after drinking cold water, their teeth will fall off quicker. Never take hot drinks with cold, or cold drinks with hot ones.

Listen Audio

- Pujya Bapuji Prayagraj 9th Feb' 2013

होली विशेष –

होली का दिन चंद्रमा का प्रागट्य दिन है | जो लोग सदा किसी न किसी दुःख से पीड़ित रहते हो , तो दुःख और शोक दूर करने के लिए विष्णु-धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि होली के दिन भगवान के भूधर स्वरुप अर्थात पृथ्वी को धारण करनेवाले भगवान का ध्यान और जप करना चाहिये | मंत्र बोलना चाहिये होली के दिन इनका विशेष माहात्म्य और फायदे है -

ॐ भूधराय नम:..... ॐ भूधराय नम: ..... ॐ भूधराय नम:

और नीचे श्लोक एक बार बोलना और भगवान को, गुरु को विशेषरूप से प्रणाम और पूजन कर लें –

धरणीम् च तथा देवीं अशोकेती च कीर्तयेत् |
यथा विशोकाम धरणी कृत्वान्स्त्वां जनार्दन: ||


( हे भगवान जब जब भी पृथ्वी देवी असुरों से पीड़ित होकर आपको पुकारती है , तब तब आप राक्षसों का वध करते है और पृथ्वी को धारण करके उसका शोक दूर कर देते है | ऐसे आप भगवान मेरे भी शोक, दुःख आदि का हरण करे और मुझे धारण करें | ) खाली होली के दिन ये करें |

और होली के रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिये | जिनके घर मे पैसों की तंगी रहती है, आर्थिक कष्ट सहना पड़ता है | तो होली के रात दूध और चावल की खीर बनाकर चंद्रमा को भोग लगाये | पानी, दूध, शक्कर, चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दे , दिया जलाकर दिखायें और थोड़ी देर चंद्रमा की चाँदनी में बैठकर गुरुमंत्र का जप करें | और प्रार्थना करें हमारे घर का जो आर्थिक संकट है वो टल जायें, कर्जा है तो उतर जाये | होली की रात फिर बैठकर जप करें बहुत फायदा होगा | चंद्रमा उदय होने पर चंद्रमा में भगवान विष्णु, लक्ष्मी और सूर्य की भावना करके अर्घ्य देना चाहिये , कि सामने भगवान विष्णु ही बैठे है | भगवान ने गीता में कहा ही है कि नक्षत्रों का अधिपति चन्द्रमा मैं ही हूँ | ये शास्त्रों की बात याद रखे कि दुःख की और कर्जे की ताकत नहीं कि उस आदमी के सिर पर बना रहे |

श्रीर्निषा चन्द्र रुपस्त्वं वासुदेव जगत्पते |
मनोविलसितं देव पूर्यस्व नमो नमः ||

ॐ सोमाय नम: | 

ॐ नारायणाय नम: | 
ॐ श्रीं नम: |
लक्ष्मीजी का मंत्र – ॐ श्रीं नम: होली की रात घर मे आर्थिक परेशानी को दूर भगाने वाला ये सरल प्रयोग है |

Holi Special
Holi is the day of origin of Moon. Those who are constantly facing problems in life, it is mentioned in Vishnu-Dharmottar Purana that to rid oneself of these pangs, one should meditate on the Lord in the form of one who beholds the earth and then do japa. One must then recite the following mantras ....

AUM BHUDHARAAYA NAMAH.......... AUM BHUDHARAAYA NAMAH.......... AUM BHUDHARAAYA NAMAH..........
then , bow down to Lord, pay special obeisances to your Guru after reciting the following shloka -

DHARANEEM CHA TATHA DERVEE ASHOKETI CHA KIRTAYET |
YATHA VISHOKAAM DHARANI KRITVANASTAVAM JANAARDANAH ||


(Oh Lord, whenever earth cries out for help to You when troubled with devilish intentions, then you appear on earth to kill the devils and rid the earth of its pains of sorrow. In a similar way, please Lord also take away my sorrows, pains and behold me). Pray this only on the eve of Holi.

On the night of Holi, one must offer oblations to Moon. Those facing financial troubles at home should offer ric pudding made of milk to Moon. Light a lamp and for a while, sit in moonlight and do your Gurumantra japa. Then pray that all financial tensions at home get resolved. Then do your normal japa at home, You will immensely benefit from this.

On moonrise, pray on the presence of lord Vishnu, Lakshmi and Sun Lord in Him and offer all oblations. Lord has mentioned in Gita that Moon is the ruler of all constellations. So, remember this scriptural truth that after this practice no sorrow or monetary problem can ever set foot in their life again.

SRIRNISHA CHANDRA RUPASTAVAM VASUDEVA JAGATPATYE |
MANOVILASITAM DEVA PURYASVA NAMO NAMAH ||

AUM SOMAYA NAMAH |
AUM NARAYANAAYA NAMAH |
AUM SHREEM NAMAH |

Mantra for Goddess Lakshmi - reciting 'AUM SHREEM NAMAH' on the night of Holi is also beneficial in driving away monetary problems in life easily.

Listen Audio

- Shri Sureshanandji  19th Feb' 2013 Aurangabad
                         

Thursday, March 14, 2013

मंत्र – साफल्य दिवस : होली

होली के दिन किया हुआ जप लाख गुना फलदायी होता है | यह साफल्य – दिवस है, घुमक्कड़ों की नाई भटकने का दिन नहीं है | मौन रहना, उपवास पर रहना, फलाहार करना और अपना-अपना गुरुमंत्र जपना |

इस दिन जिस निमित्त से भी जप करोंगे वह सिद्ध होगा | ईश्वर को पाने के लिए जप करना | नाम –जप की कमाई बढ़ा देना ताकि दुबारा माँ की कोख में उलटा होकर न टंगना पड़े | पेशाब के रास्ते से बहकर नाली में गिरना न पड़े | होली के दिन लग जाना लाला- लालियाँ ! आरोग्य मंत की भी कुछ मालाएँ कर लेना |

अच्युतानन्तगोविन्द नामोच्चारणभेषजात |
नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम ||


‘ हे अच्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषध से तमाम रोग नष्ट हो जाते है, यह मैं सत्य कहता हूँ, सत्य कहता हूँ |’ (धन्वंतरि महाराज)

दोनों नथुनों से श्वास लेकर करीब सवा से डेढ़ मिनट तक रोकते हुए मन–ही–मन दुहराना –

नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा ||

फिर ५० से ६० सेकंड श्वास बाहर रोककर मंत्र दुहराना | इस दिन जप-ध्यान का फायदा उठाना, काम-धंधे तो होते रहेंगे | अपने-अपने कमरे में गोझरणमिश्रित पानी से पोता मारकर थोडा गंगाजल छिडक के बैठ जाना | हो सके तो इस दिन गोझरण मल के स्नान कर लेना | लक्ष्मी स्थायी रखने की इच्छा रखनेवाले गाय का दही शरीर पर रगड़ के स्नान कर लेना | लेकिन वास्तविक तत्त्व तो सदा स्थायी है, उसमें अपने ‘मैं’ को मिला दो बस, हो गया काम !

ब्रम्हचर्य-पालन में मदद के लिए “ॐ अर्यमायै नम:” मंत्र का जप बड़ा महत्त्वपूर्ण है |

Holi: a day for perfection of mantras

Japa done on the day of Holi yields a hundred thousand times more merit. It is a day for attaining perfection in Mantra )to awaken consciousness in Mantra resulting in transfer of power of Mantra to the sadhaka), not for wandering like a vagabond. On this day, one should observe silence, keep fast, take only fruits and do japa of Guru-Mantra.

To whatever purpose, you do japa of mantra on this day will be achieved. So, do japa to attain God. Do more and more japa so that you don’t have to hang upside down in a mother’s womb; so that you don’t have to get passed through the genital organ of any male to the ditch. Get engaged in doing Japa on the day of Holi my dear children. Do some rounds of rosary repeating japa of health mantra too “

अच्युतानन्तगोविन्द नामोच्चारणभेषजात |
नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम ||


‘All diseases can be cured by chanting divine names –Achyuta, Ananta, Govinda, etc. I assert, this is verily the truth.’ (Dhanwantari, the celestial physician)

Take a deep breath in through both nostrils and do japa of the following verse while holding breath for 75 seconds.

“Naasai roga harai saba piraa; japat nirantara hanumat veera.”

नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा ||

it means: “Diseases and sufferings are destroyed, when the Name of Hanumanji is constantly repeated.” Then exhale completely and hold the breath out for 40-50 seconds while repeating the same verse. Take maximum benefits of doing Japa and meditation on this day taking a break from your business or job. Rub the floor of your room with a clout soaked in the mixture of cow urine and water. Then sprinkle some water of river Ganga. Then sit for meditation and japa. If possible take a bath rubbing cow urine on your body on this day. Those who want to keep the goddess of wealth permanently in their home should take bath rubbing cow curds on the body. The Truth is permanent reality. Merge your individuality, your finite ‘I’ in That and your task is accomplished. Japa of the mantra, “ॐ अर्यमायै नम:” (Om aryamayai namah) is a very important aid to the practice of Brahmacharya.

From Rishiprasad –March-2013

ब्रम्हवृक्ष पलाश




पलाश को हिंदी में ढ़ाक, टेसू, बंगाली में पलाश, मराठी में पळस, गुजराती में केसुडा कहते है | इसके पत्त्तों से बनी पत्तलों पर भोजन करने से चाँदी – पात्र में किये भोजन तुल्य लाभ मिलते है |
‘लिंग पुराण’ में आता है कि पलाश की समिधा से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र द्वारा १० हजार आहुतियाँ दें तो सभी रोगों का शमन होता है |

पलाश के फुल : प्रेमह (मुत्रसंबंधी विकारों) में: पलाश-पुष्प का काढ़ा (५० मि.ली.) मिश्री मिलाकर पिलायें |

रतौंधी की प्रारम्भिक अवस्था में : फूलों का रस आँखों में डालने से लाभ होता है | आँखे आने पर (Conjunctivitis) फूलों के रस में शुद्ध शहद मिलाकर आँखों में आँजे |    

वीर्यवान बालक की प्राप्ति : एक पलाश-पुष्प पीसकर, उसे दूध में मिला के गर्भवती माता को रोज पिलाने से बल-वीर्यवान संतान की प्राप्ति होती है |

पलाश के बीज : ३ से ६ ग्राम बीज-चूर्ण सुबह दूध के साथ तीन दिन तक दें | चौथे दिन सुबह १० से १५ मि.ली. अरंडी का तेल गर्म दूध में मिलाकर पिलाने से कृमि निकल जायेंगे |

पत्ते : पलाश व बेल के सूखे पत्ते, गाय का घी व मिश्री समभाग मिला के धुप करने से बुद्धि की शुद्धि व वृद्धि होती है | 

बवासीर में : पलाश के पत्तों की सब्जी घी व तेल में बनाकर दही के साथ खायें |

छाल : नाक, मल-मूत्र मार्ग या योनि द्वारा रक्तस्त्राव होता हो तो छाल का काढ़ा (५० मि.ली.) बनाकर ठंडा होने पर मिश्री मिला के पिलायें |

पलाश का गोंद : पलाश का १ से ३ ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध या आँवला रस के साथ लेने से बल-वीर्य की वृद्धी होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं | यह गोंद गर्म पानी में घोलकर पीने से दस्त व संग्रहणी में आराम मिलता है | 


The Eternal Tree: Palash (Butea Frondosa) 

Palash is known as Dhak and Tesu in Hindi, Palash in Bengali,  Palas in Marathi and  Kesuda in Gujrathi. Eating out of a plate made of Palash leaves gives the same benefits as are had from eating out of a silver plate.
Linga Purana says that all ailments can be prevented by giving 10000 oblations with Palash wood with japa of the mantra, ‘Aum Namah Shivay’ ॐ नम: शिवाय .

Palash Flowers : For any urinary problem, one can use with advantage extract of boiled Palash flowers (50 ml) mixed with sweet candy.
Put drops of Palash flowers juice in eyes at initial stage of night blindness. Palash flower juice mixed with pure honey may be applied to the eyes in case of Conjunctivitis.

For a Healthy and Robust Progeny : One Palash flower ground in milk should be given everyday to the expecting mother for a healthy and vigorous child.

Palash seeds: In case of worms, 3-6 grams of Palash seed powder may be given with milk for three consecutive days. On the fourth day 10-15 ml castor oil mixed in hot milk should be given to the patient. It will help remove worms from the body.

Leaves : Inhaling the fumes from burning the mixture of dry leaves of Palash and Bel ( the Bengal quince tree Aegle Marmelos), cow ghee and sugar candy mixed in equal quantity purifiles and hones the intellect.
In case of piles, prepare a dish of Palash leaves in ghee or oil and consume it with curds.

Palash bark : Prepare 50 gm. Extract by boiling Palash bark in water. Cool and add sugar candy to it. It is a useful therapy for bleeding from nose, urinary tract or uterus.

Palash wood resin (gum):1-3 grams of Palash resin taken with Amla juice or with milk sweetened by candied sugar strengthens the bones, fortifies the body to make it healthy, robust and virile. Its gum mixed in hot water is a tested therapy in watery stool and chronic diarrhhoea.


- Rishi Prasad March 2013

Wednesday, March 13, 2013

Holi Tips

  • होली के बाद खजूर नहीं खाना चाहिए, ये पचने में भारी होते है, इन दिनों में सर्दियों का जमा हुआ कफ पिघलता है और जठराग्नि कम करता है. इसलिए इन दिनों में हल्का भोजन करें, धाणी और चना खाएं, जिससे जमा हुआ कफ निकल जाये
  • इन दिनों में १५-२० दिन सुबह १५-२० नीम के पत्ते और काली मिर्च चबा-चबाकर खाने से चर्म रोग दूर होते हैं. भोजन में नीम का तेल उपयोग करने से भी लाभ होता है.
  • होली के दिनों में १५-२० दिन तक नमक न खाएं, अथवा कम कर दें, इससे वर्ष भर स्वास्थ्य में मदद मिलती है
  • इन दिनों में पलाश/केसुडे/गेंदे के फूलों के रंग से होली खेलने से शरीर के ७ धातु संतुलन में रहते हैं, इनसे होली खेलने से चमड़ी पर एक layer बन जाती है जो धूप की तीखी किरणों से रक्षा करती है.
  • होली के दिन १५-२० min. सूर्यस्नान बहुत लाभकारी होता है, जरुर करना चाहिए
  • होली की रात जप-ध्यान करने से अनंत्गुना फल होता है.
Holi Tips
- One should never eat dates after Holi. They are heavy to digest. In these days, the accumulated cough in the body starts to melt and digestive power stays weak. So, on these days, one should follow light meals, eat coriander seeds and chana which aid removal of cough.
- On these days, one should chew 15-20grams of Neem leaves with black pepper in the morning for 15-20 days. It drives away any skin ailments. One may also use neem oil in meals alternately.
- In 15-20 days after Holi, do not take salt in your meals,or reduce them if you can. This will help maintain good health throughout the rest of the year.
- In these days, use palash/kesude/gende flower colours to play holi which helps stabilise the seven colours of our body. These form a layer over your body which protect the skin from the piercing rays of sun.
- On the day of Holi, sun bathing for 15-20 minutes is considered highly beneficial.
- The virtues of doing japa and meditation on the night of Holi is countless.
- Holi Satsang Surat