Search This Blog

Tuesday, February 25, 2014

सफ़ेद शक्कर का कला अंतरंग




रोज कि शारीरिक क्रियाओं के लिए आवश्यक ४५ से ६५ % शक्ति भोजन में से प्राकृतिक शर्करा (Carbohydrates) के द्वारा प्राप्त की जाती है | अनाज, फल, फलियाँ, कंदमूल, दूध आदि से इस्कू आपूर्ति सहजता से होती है | प्राकृतिक शर्करा शारीरिक क्रियाओं के लिए ईंधन का कार्य करती है, अत: शरीर के लिए उपकारक है | परन्तु परिष्कृत (Refined) शक्कर (चीनी) स्वयं को पचाने हेतु शारीरिक शक्ति व शरीर के आधारभूत तत्त्वों का अपव्यय करती है | शरीर के महत्त्वपूर्ण अंग - हड्डी, ह्रदय, मस्तिष्क, अग्न्याशय, यकृत आदि की कार्यप्रणाली को अस्त-व्यस्त कर देती है | शरीर पर इसका परिणाम धीरे-धीरे असर करनेवाले विष के सामान होता है |
शक्कर व अस्थिरोग 
शक्कर को पचाने के लिए आवश्यक कैल्शियम हड्डियों व दाँतों में से लिया जाता है | कैल्शियम व फॉस्फोरस का संतुलन जो सामान्यता ५:२ होता है, वह बिगड़कर हड्डियों में सच्छिद्रता(Osteoporosis) आती है | इससे हड्डियाँ दुर्बल होकर जोड़ों का दर्द, कमरदर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, दंतविकार, साधारण चोट लगने पर फ्रैक्चर, बालों का झड़ना आदि समस्याएँ उत्पन्न होती हैं |
शक्कर व मधुमेह 
शक्कर रक्तगत शर्करा (ईश्रीविर्सरी) को अतिशीघ्रता से बढाती हैं | इसे सात्म्य करने के लिए अग्नाशय की कोशिकाएँ इन्सुलिन छोड़ती हैं | इन्सुलिन का सतत बढ़ती हुई माँग की पूर्ति करने से ये कोशिकाएँ निढाल हो जाती है | इससे इन्सुलिन का निर्माण कम होकर मधुमेह (डायबिटीज)होता है |
शक्कर व ह्रदयरोग 
शक्कर लाभदायी कोलेस्ट्रॉल को घटाती है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) तथा ट्राइग्लिसराइड्स को बढाती है | इससे रक्तवाहिनियों की दीवारें मोटी होकर उच्च रक्तचाप तथा ह्रदयरोग (coronary artey disease and myocardial infarction) उत्पन्न होता है | लंदन के प्रो. जॉन युडकीन कहते हैं : "ह्रदयरोग के लिए चीनी भी चर्बी जितनी ही जिम्मेदार है |"
शक्कर व कैंसर 
शक्कर कैंसर की कोशिकाओं का परिपूर्ण आहार है | ये कोशिकाएँ अन्य आहारीय तत्त्वों (Fatty acids) का पर्याप्त उपयोग नहीं कर पाती | इसलिए उन्हें शक्कर की आवश्यकता होती है | जिन पदार्थों से ब्लड शुगर तीव्रता से बढ़ती हैं,  वे कैंसर कोशिकाओं की अपरिमित वृद्धि, प्रसरण व उनमें रक्तवाहिकाजनन (angiogenesis) करने में सहायता करते हैं | डॉ. थॉमस ग्रेबर ने यह सिद्ध किया हैं कि 'कैंसर कि कोशिकाओं को आहार के रूप में शक्कर न मिलने पर वे मृत हो जाती हैं |'
शक्कर के कारण रोगप्रतिकारक प्रणाली कि कार्यक्षमता घटने व अन्य आवश्यक तत्त्वों का आभाव पैदा होने से भी कैंसर फैलने में मदद मिलती हैं | इससे अन्य घटक रोगों के विषाणुओं का संक्रमण होने की सम्भावनाएँ भी बढ़ जाती हैं | नशीलें पदार्थों के समान अब परिष्कृत चीनी भी कैंसर का एक मुख्य कारण सिद्ध को चुकी हैं | वर्तमान में विश्व में तेजी से बढ़नेवाली मधुमेह, कैंसर व ह्रदय-विकार के रोगियों की संख्या देखकर सावधानी की विशेष जरूरत हैं |
बालकों में शक्कर के दुष्परिणाम 
मीठे पथरथों के अतिसेवन से बालकों में अधीरता, चंचलता व अशांति आती हैं | चीनी से उत्पन्न एसिड उनके दाँतों के संरक्षक आवरण 'इनेमल' को नष्ट करते हैं | एमोरी यूनिवर्सिटी के सर्वेक्षण के अनुसार 'जिन बालकों में ३०% से अधिक ऊर्जा का स्रोत शक्करयुक्त पदार्थ थे, उनमें ह्रदय की दुर्बलता, कोलेस्ट्रॉल की अधिकता कृमिरोग, मोटापा व इन्सुलिन -प्रतिरोध पाया गया |'
शक्कर के अन्य खतरे 
चीनी की अधिकता से शरीर में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी होने लगती हैं | इससे पाचन व स्नायु संबंधी रोग उत्पन्न होते हैं | चीनी रक्त की अम्लीयता को बढाकर आधासीसी व त्वचाविकार उत्पन्न करती हैं | इससे वीर्य में पतलापन आता हैं | आहार में चीनी जितनी अधिक, उतना ही मोटापे का भय ज्यादा |
शक्कर इतनी खतरनाक कैसे ?
परिष्कृतिकरण की प्रक्रिया में शक्कर व चमकदार बनाने में सल्फर - डाइऑक्साइड, फॉस्फोरिक एसिड , कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड, एक्टिवेटेड कार्बन आदि रसायनों का उपयोग किया जाता हैं | तत्पश्यात इसे अतिउच्च तापमान पर गर्म करके अति ठंडी हवा में सुखाया जाता हैं | इस प्रक्रिया में उसके सारे पौष्टिक तत्त्व, खनिज, प्रोटीन्स, विटामिन्स आदि नष्ट हो जाते हैं | प्राकृतिक उपहार एक धीमा श्वेत विष (Slow White Poison) बन जाता हैं, जिसकी शरीर को कोई आवश्यकता नहीं होती |
अत्यधिक शक्करयुक्त पदार्थ 
सॉफ्टड्रिंक्स, फलों का बाजारू रस, चॉकलेट्स, आइसक्रीम, डेस्टर्स, जैम, प्रेस्टीज, बिस्किट्स, मिठाइयाँ आदि में शक्कर अनर्थकारी मात्रा में पायी जाती हैं | कुछ चौकानेवाले आँकड़े निचे दिए गये हैं :
पदार्थ
राशि शक्कर का परिणाम
आइसक्रीम      १२० ग्राम
२४ ग्राम (६ चम्मच)
जैम           १०० ग्राम
६० ग्राम (१५ चम्मच)
माझा          ६०० मि.ली
७८ ग्राम (२० चम्मच)
चॉकलेट        १०० ग्राम
४६ ग्राम (१२ चम्मच)
कोकाकोला      ६०० मि.ली.
६६ ग्राम (१६ चम्मच)
मिठाई         १०० ग्राम
५० ग्राम (१३ चम्मच)

फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) के सर्वेक्षण के अनुसार विश्व में प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति द्वारा २४ किलो (प्रतिदिन ६६ ग्राम ) चीनी का सेवन किया जाता हैं | ऐसी स्थिति में शरीर का पूर्ण स्वस्थ रहना असम्भव हैं | शुगर रिफाइनरीज के निर्माण के पूर्व कही भी खाद्य पदार्थों में शक्कर का उपयोग नहीं किया जाता था | प्राकृतिक शर्करा ही शक्ति का स्त्रोत थी | इसी कारण पुराने लोग दीर्घजीवी तथा जीवनभर कार्यक्षम बने रहते थे |
- ऋषिप्रसाद - फरवरी २०१४ से 

Dangerous side effects of Refined sugar

In order to conduct one's daily activities, body draws 45 to 65% of its energy from Carbohydrates obtained from natural sugar. Grains, fruits, vegetables, roots, milk, etc can easily compensate for such requirements. Natural sugar acts as an easy fuel for the daily activities, hence is beneficial to the body. But, Refined sugar exerts undue stress on the body system and its elements for it own digestion. All the important parts of the body - bones, heart, head, digestive system, liver, etc. all undergo a chaotic transition. The gradual adverse effect on the body is akin to that of a slow poison. 
Bone disease

The essential calcium needed for digesting that sugar comes from bones and teeth. The balance of calcium and phosphorus which should normally be 5:2 reduces dramatically and can lead to Osteoporesis in the bones. This leads to weakening of bones which cause joint aches, back aches, cervical spondilytis, dental problems, fracture from minor hits, hair loss, etc.

Diabetes

Sugar has the capacity to raise the blood sugar at a tremendous rate. In order to regulate this, the cells of the digestive system release insulin. A rising demand for insulin lead to eventual exhaustion of those insulin releasing cells. Due to lower production of insulin in the body, the body eventually becomes diabetic.
Heart disease

Sugar reduces the useful cholesterol in the body and raises the harmful cholesterol (LDL) and Triglycerides in the body. it makes the walls of the blood vessels thick leading to higher blood pressure and heart diseases (coronary artery disease and myocardial infarction). Professor John Yugdin from England has even exclaimed: "Sugar is equally responsible to Fats as a reason for Heart diseases."
Cancer
Sugar is a complete diet for the cancer affected cells. These cancerous cells are not capable of processing other fatty acids. Hence, they badly require sugar. Those products which cause a rapid rise in blood sugar levels, support the uncontrolled growth, expansion and transmission through blood (angiogenesis) of cancerous cells. Dr. Thomas Greber has proven that  if cancerous cells are deprived from sugar, they die off easily.
Refined sugar is responsible for reducing body's immunity power and creating a deprivation for other essential nutrients in the body. This raises the possibility of exposure to other ailments. Similar to artificial food products, refined sugar too has been conclusively proven as a root cause for cancer. In the present world, the alarming rise of diabetes, cancer and heart ailments is a clear reminder that caution from refined sugar is essential in life.
Harmful effect of sugar on children
Excessive consumption of sugary foods leads to impatience, fickleness and unrest in children. The acids released to digest the sugar damages the enamel over the teeth. Emory University research has shown that "Children in whom 30% or more energy comes from sugar foods, they show clear signs of weak heart, higher cholesterol, obesity and weakened insulin system".
Other harmful effects of sugar

Excessive consumption of sugar leads to deficiency of Vitamin B complex in the body. This raises the risk of digestion and breathing related ailments. Sugar thins the blood and also leads to other skin ailments. It also leads to thinning of the sperm fluid. Higher consumption of sugar also raises the risk of obesity.
Why is sugar so harmful ?

In the process of modernization of sugar processing industry, there are a number of harmful chemicals which get used in the process like - Sulphur-dioxide, Calcium, Hydroxides, Activated carbon, etc. Subsequently, they are heated at very high temperatures and cooled through a very cold air process. During this process, all the essential nutrients in sugar, proteins, vitamins, etc. get obliterated. The natural gift of nature now turns into a slow white poison which is completely unnecessary for the body.
Foods with high sugar content

Soft drinks, Processed Fruit juices, Chocolates, Ice-cream, Jam, Biscuits, Sweets, etc.. have sugar in dangerously harmful proportions for the body. Some of these alarming information is shown below.
 
Food
Average quantity of sugar
Ice-cream      120 Grams
  24 grams (6 spoons)
Gems         100 Grams
60 grams (15 spoons)
Maaza         600 Grams
78 grams (20 spoons)
Chocolate      100 Grams
46 grams (12 spoons)
Coca-cola      600 Grams
66 grams (16 spoons)
Sweets        100 Grams
50 grams (13 spoons)


Food and Agriculture Organisation (FAO) research has shown that in a year a person consumes on an average 24 kilograms (Daily consumption - 66 grams) of sugar. In such circumstances, it is impossible for a person's health to be in the best shape. Before the advent of sugar refineries, there never existed such widespread use of sugar in food products. Only natural sugar is the true source of energy. It is for the same reason that in earlier times, people used to be so healthy, active and had bodies invigorated with energy for a long age.

Rishi Prasad - February 2014

स्वास्थ्य के लिए हानिकर : रात्रि - जागरण


‘प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंसेस’ पत्रिका में प्रकाशित एक ब्रिटिश अध्ययन के अनुसार रात्रि – जागरण हमारे शरीर के डीएनए को गम्भीर नुकसान पहुँचाता है | डीएनए हमारी कोशिकाओं के केंद्र में मौजूद वह महत्त्वपूर्ण तत्त्व जानकारी होती है | जैसे – हमारे बालों का रंग, आँखों का रंग क्या होगा या हमें कौन-सी बीमारियाँ हो सकती है ?

सर्री विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में शोधकर्ताओं ने २२ स्वास्थ लोगों का विशलेषण किया और उनके सोने के समय में लगातार ३ दिनों तक ४ घंटे की देरी की | शोधकर्ताओं ने यह पाया कि सभी २२ लोगों के जीन्स की लय को गहरा नुकसान पहुँचा है | ९७% से अधिक जीन्स जो पहले तालबद्ध थे, सोने का समय बदलने से अपनी लय खो चुके थे | ये जीन्स हमारे डीएनए का ६% हिस्सा होते हैं और बिमारियों के खिलाफ हमारे शरीर के रक्षाकवच का काम करते हैं | शोधकर्ताओं ने नतीजा निकाला कि लम्बे समय तक रात में काम करना शरीर के लिए गम्भीर स्वास्थ्य – समस्याएँ पैदा कर सकता है |

-लोक कल्याण सेतु – फरवरी २०१४ से 


Harmful effect of Waking up all night
"Proceedings of the National Academy of Science" publication has released information based upon a British research that waking up all night has dangerous impact on the body DNA. DNA store valuable elemental information at the heart of each cell. Example - Information like the color of our hair, color of eyes or which diseases we are susceptible to?
Researchers at Surrey University (England) have investigated 22 healthy persons and shifted their sleep timings by four hours everyday for 3 continuous days. Researchers have found that all 22 persons exhibited dangerous damage to their genes. 97% of the genes which were all in unison earlier, almost all of them had lost their synchrony after changing their sleep patterns. These genes form 6% of the DNA structure and are valuable towards sustaining our immunity against diseases. Researchers have found that working late at night over a long period can have very serious consequences for the body in future.
Lok Kalyan Setu - February 2014
 

मन में शांति की लहरें प्रकट करनेवाली मुद्रा – शांत मुद्रा



यह मुद्रा क्रोध को शांत करने में अत्यंत लाभदायी है, इसीलिए इसका नाम ‘शांत मुद्रा’ रखा गया है |

लाभ : १) जिसे बार-बार क्रोध आता हो या स्वभाव चिडचिडा हो, उसके लिए यह मुद्रा वरदानस्वरुप है | इस मुद्रा से क्रोध तत्काल शांत हो जाता है |
२) क्रोध के स्पंदनो पर शांति के स्पंदनो का टकराव होने से शरीर का तान-तनाव कम हो जाता है |
३) मन भी आसानी से शांत हो जाता है | शांतिवर्धक लहरें तन-मन में संचालित होने लगती हैं |
४) इस मुद्रा को करने पर आप विशेष एकाग्रता का अनुभव करेंगे |


विधि : १) ध्यान के लिए अनुकूल पड़े ऐसे किसी भी आसन में बैठ जायें | आप यात्रा के समय भी किसी अनुकूल आसन में वह कर सकते हैं |
२) ऊंगलियों के अग्रभागों को अँगूठे के अग्रभाग से चारों तरफ से मीलायें | अँगूठे व ऊंगलियों को थोडा-सा मोड़े, जिससे ऊँगलियों के अग्रभाग अँगूठे के अग्रभाग से अच्छी तरह मिल जायें |
३) अँगूठे के अग्रभाग पर एकाग्र हों और ऊंगलियों की सनसनी अनुभव करें |
मुद्रा-विज्ञान : पाँचों ऊँगलियों मिलाने पर अग्नि, वायु, आकाश, पृथ्वी और जल ये पाँचों तत्त्व इकट्ठे हो जाते हैं |इससे प्राणशक्ति पुष्ट होती है |


-    ऋषिप्रसाद – फरवरी २०१४ से 


The Mudra that brings forth waves of peace at heart
This mudra is extremely beneficial in reducing the wave of anger and bring about peace in the mind. So, this mudra is also known as the "Peace-mudra".
Benefit:
1. One who gets angry frequently and has a very irascible behavior, this is like a God gifted blessing for him. This mudra instantly quietens the mind.
2. When the waves of anger collide with the waves of peace, the vibrations die down quickly easing forth any tensions in body and mind.
3. Mind comes to rest very quickly. The peaceful waves in one's heart reverberates through the body and mind.
4. You will experience special attentiveness and ability to concentrate using this mudra.
Procedure:
1. Sit down on an asana as convenient to the body. You may even do this at a convenient spot during traveling.
2. Match the tips of all fingers to the tip of thumb such that it covers the thumb from all sides. Bend the thumb and fingers a little so that the tips match with each other properly.
3. Focus your attention at the tip of the fingers and feel the sensation in your fingers.

Mudra - Science: When all five fingers get together, fire earth, space, wind and water, all the five elements combine as one. This strongly energizes the life force in the body.
 
Rishi Prasad - February 2014

विद्यार्थियों के लिए सर्व सफलता का सरल उपाय

बच्चों का दिल निर्दोष होता है और निर्दोष दिल में दोषी संसार का कपट भरे उसके पहले निर्दोष नारायण का ज्ञान भरे और उसका अभ्यास करें तो बच्चे जल्दी से ईश्वर पा सकते हैं | यह बात भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी ने कही हैं | भगवान या गुरु के सामने देखें और ‘ॐ’ का जप करें, फिर देखें और ‘ॐ’ का दीर्घ व प्लुत उच्चारण करें | इससे एकाग्रता बढ़ेगी, बल, बुद्धि और ओज-तेज में भी बढ़ोतरी होगी | २०-३० मिनट दिन में दो-तीन बार करें | ४० दिन में काफी उन्नति का अनुभव होने लगेगा | पढने में भी सफलता और भगवान को पाने में भी सफलता !

- ऋषिप्रसाद – फरवरी २०१४ से

Tips for all round success for students
Children's hearts are innocent and it is essential to fill their hearts with the knowledge of the Innocent Narayan before it gets tainted with the vices of this world. This would help children attain Godliness much earlier. This was instructed by Guru Vashistha to his disciple Lord Rama. Stare at Lord or Guru with a focused mind and recite "AUM", then focus again and then recite the prolonged version of "AUM". This will augment concentration, strength, intellect and persona as well. Repeat this exercise for 20-30 minutes daily for two-three times a day. Within 40 days, the child will experience tremendous development in himself. They will excel in studies and will also become capable of attaining God in due course.
Rishi Prasad - February 2014

चाय-कॉफी के घातक दुष्परिणाम

चाय-कॉफी में पायें जानेवाले केमिकल्स से होनेवाली हानियाँ :

१) केफिन
: उर्जा व कार्यक्षमता में कमी आती है | कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नेशियम आदि खनिजों का नुकसान होता है | कोलेस्ट्राल बढ़ता है, ह्रदयाघात हो सकता है | पाचनतंत्र को हानि होती है | कब्ज और वबासिर होती है | विटामिन ‘बी’ को क्षति पहुँचता है | रक्तचाप बढ़ता है | अम्लता बढती है | नींद कम आती है | सिरदर्द, चिडचिडापन, मानसिक तनाव होते है | गुर्दे और यकृत ख़राब होते है | मधुमेह (डायबिटीज) बढता है | शुक्राणुओं को हानि करता है | वीर्य पतला होता है और प्रजननशक्ति कम होती है | चमड़ी को हानि करता है | गर्भस्थ शिशु के आराम में विक्षेप करता है, जो जन्म के बाद उसके विकृत व्यवहार का कारण होता है | चाय – कॉफी अधिक पीनेवाली महिलाओ की गर्भधारण की क्षमता कम होती है |

गर्भवती स्त्री चाय पीती है तो नवजात शिशु जन्म के बाद सोता नहीं है | उत्तेजित और अशांत रहता है, हाथों और घुटनों की चमड़ी खुजलाता रहता है | कभी-कभी ऐसे शिशु जन्म के बाद ठीक तरह से श्वास नहीं ले सकते और मर जाते हैं | संधिवात, जोड़ों का दर्द, गठिया आदि होते है |

२) टेनिन :
इससे अजीर्ण, कब्ज, यकृत को हानि होती है | आलस्य, प्रमाद बढ़ता है, चमड़ी को रुक्ष बनाता है |

३) थीन : इससे खुश्की चढती है, सिर में भारीपन महसूस होता है |

४) सायनोजन : अनिद्रा, लकवा जैसी भयंकर बीमारियाँ पैदा करता है |

५) एरोमिक ऑयल : आँतों पर हानिकारक प्रभाव डालता है |

अधिक चाय-कॉफ़ी पीनेवालों को चक्कर आना, गले के रोग, रक्त की अशुद्धि, दांतों के रोग और मसूड़ों की कमजोरी की तकलीफ होती है |

- ऋषिप्रसाद – फरवरी २०१४ से

Dangerous side-effects of Coffee and Tea
The following chemicals found in coffee and tea have harmful effects on the body.

1. Caffeine: It reduces body stamina and work potential. Calcium, Potassium, Sodium, Magnesium, etc. minerals are gradually lost. It raises cholesterol and adversely impacts the functioning of heart. It also harms the digestive system. It leads to constipation and piles. It also adversely impacts the level of Vitamin B in the body. It raises blood pressure. It induces acidity, causes sleep deprivation, headaches, irascible behavior and mental tension. It stresses the kidneys and liver. It augments diabetic reaction. It harms the sperm count too. It thins out the semen and weakens the reproductive system. The skin becomes dry and rash. It harms the unborn child from getting proper rest which leads to fickle behavior by the baby after birth. Also, those who drink excessive tea and coffee have lowered capacity to conceive a baby.

If a pregnant woman drinks tea, then the new born child does not sleep properly. The baby remains excited and displays unrest. It keeps scratching its hands and knees. Sometimes the child is also not able to breathe properly and die subsequently. Else it suffers from Gout, joint pain, arthritis at later stages of life.
2. Tanin: It causes indigestion, constipation and harms the liver. It augments laziness, procrastination and leads to dry skin.
3. Thin: It causes dandruff and makes one feel heavy headed.
4. Cyanogen: Causes insomnia, paralysis and many such deadly ailments.
5. Aromatic Oils: It has harmful effects on the intestines.

Those who regularly and frequently drink tea-coffee often experience dizziness, throat ailments, raised blood pressure, dental problems and weakness of gums.
Rishi Prasad - February 2014.

Thursday, January 30, 2014

लौकी द्वारा स्वास्थ्य-सुरक्षा


o    लौकी पौष्टिक, कफ-पित्त शामक, वीर्यवर्धक, रुचिकर, शीतल, रेचक तथा ह्रदय के लिए बलप्रद, गर्भपोषक तथा गर्भावस्था की कब्जियत दूर करती है | इसका तेल मस्तिष्क की गर्मी दूर करता है | क्षयरोगियों के लिए लौकी बहुत हितकर है |
o    २० से २५ मि.ली. लौकी के रस में आधा चम्मच शहद या शक्कर मिलाकर लेने से शरीर का दाह, गले की जलन, रक्तविकार, फोड़े, शीतपित्त आदि रोगों में लाभ होता है |
o    २ से ४ चम्मच लौकी के रस में पाँव चम्मच जीरा चूर्ण व एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट लेने से ह्रदय के स्नायुओं को बल मिलता है,  पित्त के कारण होनेवाली पेट और छाती की जलन कम होती है, भोजन में रूचि बढती है | प्रयोग के एक घंटे बाद तक कुछ न लें |
o    ताज़ी लौकी को कद्दूकश कर घी में भुन लें | इसमें मिश्री, जीरा, सेंधा नमक डाल के खाने से धातु का पोषण होकर शरीर स्वस्थ्य बनता है | इससे शौच साफ़ आता है |
o    ह्र्द्यरोगियों के लिए उबली लौकी में धनिया, जीरा, हल्दी और हरा धनिया डालकर खाना लाभदायक है |

सावधानी : 
१] अतिसार, सर्दी-खाँसी, दमे के रोगी लौकी न खायें |
२] पुरानी ( पकी ) लौकी से कब्जियत होने के कारण उसका उपयोग न करें |
३] कडवी लौकी ( तुमड़ी ) विषैली होने से उसका सेवन निषिद्ध है |

-    लोककल्याण सेतु – जनवरी २०१४ से

Health benefits of Bottlegourd
- Bottlegourd is very nutritious, alleviates cough and acidity, improves virility, tasty, cool and imparts strength to heart. It also provides nutrition to womb and helps avoid any constipation during pregnancy. Its oil also removes heat from the head. It also offers mild relief from tuberculosis type ailments.
- 20 to 25 ml of Bottlegourd extract and half teaspoon of honey or sugar helps alleviate heat in the body, burning sensation in throat, blood disorders, pimples, acidity of winter season.
- Take 2 to 5 spoon of Bottlegourd extract and add 5 spoons of cumin seed powder and one spoon of honey. Taking this mixture on an empty stomach gives strength to the heart, any burning sensation in chest and stomach caused due to acidity in stomach wanes away and also improves appetite. Make sure you do not take anything for an hour after this.
-   Take fresh grated bottlegourd and fry it lightly in clarified butter. Adding rock sugar, cumin seeds, rock salt ensures improvement in virility and general health. It also alleviates constipation.
- For people suffering from heart ailments, taking boiled bottlegourd along with coriander seeds, turmeric and coriander leaves  is also very beneficial.
Caution:

1. Those suffering from cough-cold or asthma should not consume bottlegourd.
2. Old ripe bottlegourd can cause constipation and hence must be avoided.
3. Bitter bottlegourd (Tumdi) is poisonous and must be abstained at all costs.
Lok Kalyan Setu - January 2014

मेवों द्वारा बल व स्वास्थ्य प्राप्ति


अखरोट :
१० ग्राम अखरोट को गाय के घी में भूनकर मिश्री मिला के खाने से स्मरणशक्ति तीव्र होती    है व मानसिक थकावट दूर हो जाती है | २० ग्राम अखरोट, मिश्री व केसर को दूध में मिलाकर पीने से नपुंसकता में लाभ होता है |

अंजीर : इसमें लौह प्रचुर मात्रा में होने से रक्त की वृद्धि होती है | यह रक्त की शुद्धि भी करता है | इसमें निहित विटामिन ‘ए’ नेत्रज्योति की सुरक्षा करता है | अंजीर में पेट के मल को निष्कासित करने की विशेष क्षमता है | २ सूखे अंजीर रात को पानी में भिगोकर सुबह और सुबह भिगोकर शाम को खाने से पुराणी खाँसी, डीएमए, टी. बी., रक्तपित्त, पुराना गठिया रोग, बवासीर, पित्तजन्य त्वचाविकारों में लाभ होता है |

काजू : यह स्निग्ध, पौष्टिक, वायुशामक, पाचनशक्ति बढ़ानेवाला, जठराग्नि-प्रदीपक व शांतिदायक है | सुबह शहद के साथ ५ – ७ काजू खाने से दिमाग की कमजोरी मिटती है | किशमिश के साथ सेवन करने से रक्त की वृद्धि होती है | पानी में पीसकर चटनी बनाकर खाने से अजीर्ण, अफरा मिट जाता है | दूध के साथ सेवन करने से ह्रदय, मस्तिष्क व नाड़ी संस्थान को बल मिलता है |

बादाम : यह उत्कृष्ट वायुशामक व सप्तधातुवर्धक है | ५ भीगे हुए बादाम छिलके उतारकर २ – ३ काली मिर्च के साथ खूब पीस के मक्खन-मिश्री अथवा दूध के साथ सेवन करने से स्मरणशक्ति व नेत्रज्योति बढती है |
अमेरिकन बादाम बलहीन, सत्त्व निकाले हुए होते हैं | यदि मामरी बादाम मील जायें तो रात का भिगोया हुआ १ बादाम सुबह दाँतों से पीसकर खाने से १० बादाम खाने की ताकत मिलती है |

बादाम का तेल नाक में डालने से मस्तिष्क को शीध्र ही बल मिलता है, सिरदर्द भी मिट जाता है | इसका निरंतर प्रयोग हिस्टिरिया में बहुत लाभदायी है | गर्भवती स्त्री को ९वाँ महिना लगते ही १० ग्राम बादाम का तेल दूध व मिश्री के साथ देने से प्रसव सुलभ हो जाता है |

पिस्ता :
सूखे मेवों में आँतों को बाल प्रदान करने में पिस्ता सर्वोत्तम हैं |

सावधानी : सूखे मेवों का सेवन विशेषत: सर्दियों में तथा मात्रावत करना उचित है |

-    लोककल्याण सेतु – जनवरी २०१४ से

Health benefits of Dry fruits


English Walnut: Fry 10 grams of walnut in clarified butter and then having it with rock sugar greatly helps improve memory power. It also alleviates mental tiredness. 20 grams of walnut, rock sugar and saffron, if taken with milk can even cure impotency.
Figs: It contains ample amounts of iron which improves hemoglobin. It also purifies blood. It contains high quantity of vitamin "A" which helps maintain good eyesight. Figs also help alleviate constipation of stomach. Soaking two figs in water overnight to eat in morning and soaking them in morning and taking it in the evening can cure old cough, dma, tuberculosis, regulate blood pressure, old joint aches and many acidity related skin diseases.
Cashews: It is cool, nutritious, alleviates wind, improves digestive power and offers peace of mind. In the morning, taking 5-7 cashews with honey improves weakness of intellect. Taking it along with kismiss helps improve blood. If ground in a mixer along with water and eating it as a chutney helps cure indigestion. Taking it with milk strengthens heart, head and nerve centers of the body.
Almonds: It is a supreme medicine for alleviating wind and energises all seven key chemicals of the body. 5 soaked almonds with their skin peeled off, if grounded finely and taken with 2-3 black pepper seeds along with butter-rock sugar improves memory power and eyesight.
American almonds have all their nutrition extracted out and are not beneficial. If you can find good Mamri almonds, then soak one almond overnight and then chew it finely between your teeth and eating it provides the strength equal to 10 almonds.
Applying almond oil in your nasal passage gives instant strength to the head. It can also cure headaches. Regular application helps alleviate hysteria. When pregnant women enter their ninth month, giving them 10 grams of almond oil with milk and rock sugar will ensure that child birth will happen smoothly.
Pistachios: In mixed dry fruits, pistachios are most beneficial in offering strength to intestines.
Caution: Dry mixed fruits should only be taken in winter season and in limited quantities.
Lok Kalyan Setu - January 2014 issue.

Saturday, January 25, 2014

स्वास्थवर्धक विशेष प्रयोग –


यौवनदाता :
१० – १५ ग्राम गाय के घी के साथ २५ ग्राम आँवले का चूर्ण, ५ ग्राम शहद तथा १० ग्राम तिल का तेल मिलाकर प्रात: सेवन करने से दीर्घकाल तक युवावस्था बनी रहती है |

यादशक्ति बढ़ने हेतु : प्रतिदिन १५ से २० मि.ली. तुलसी रस व एक चम्मच च्यवनप्राश का थोडा-सा घोल बना के सारस्वत्य मंत्र अथवा गुरुमंत्र जपकर पियें | ४० दिन में चमत्कारिक फायदा होगा |

वीर्यवर्धक योग :
४ – ५ खजूर रात को पानी में भिगो के रखें | सुबह १ चम्मच मक्खन, १ इलायची व थोडा-सा जायफल पानी में घिसकर उसमें मिला के खाली पेट लें | यह वीर्यवर्धक प्रयोग है |

-    ऋषिप्रसाद – जनवरी २०१४ से

Special health tip

Youthfulness: 10-15 grams of clarified butter along with 25 grams of amla powder, 5 grams of honey and 10 grams of sesame oil when taken together early in the morning can help ensure longevity and youthfulness for a long time.

Improving memory: Take 15-20ml of basil extract and one spoon of Chawanprash mixed together to form a light mixture and consume it daily after reciting Saraswat or Guru mantra. You will find amazing changes within 40 days.
Improving virility:  Soak 4-5 dates overnight in water. In the morning along with the dates, take one spoon of butter, one elaichi and a little nutmeg powder with little water and eat it on an empty stomach. This will improve virility.
Rishi Prasad - January 2014

सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत

(माघ मास : 16th Jan 2014 to 14th Feb 2014 )

पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव

माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये है उनको भी पुचकार के, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे |

तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धी, सत्संग, सत्य आयर उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सुख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डॉ सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुन्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माग मास का पुन्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए |

यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिख के दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़ के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है | समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |

‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’

-    ऋषिप्रसाद – जनवरी २०१४ से


The pledge that grants all prosperity
(Maagh month: 16th Jan 2014 to 14th Feb 2014)
Holy bath that cures all bad behavior
Taking early morning bath (before twilight - Brahma-muhurta) during Maagh month grants everything. It improves longevity, averts accidental death, grants good health, strength, charisma, good luck and good etiquette. Those children who have drifted away from good behavior, then they wont improve much by scolding, rebuke or explaining as much as by simply getting them to take a shower in the early morning during Maagh month.

Maagh month grants good character, grants children, discourse, compassion towards others and many more such qualities. It is as if one becomes endowed with all great virtues. Sins and poverty run away from his life. All despondency drives away. One who listens to discourses, and take morning bath in Maagh month, all doors to hell get closed to him forever. He would never go to hell for sure. All subtle impulses become purified through morning bath in Maagh month. It grants freedom from all sins. Even if you do not want to attain realisation, even then atleast listening to discourses and taking morning bath in Maagh month will assure you an entry into heaven. One must take special care and attention to attend to this pledge.
By directed efforts, if one performs regular early morning baths in Maagh month, his knowledge becomes purified. What is impure knowledge? Cheat others after learning knowledge, drink alcohol, going to clubs, make boyfriend-girlfriend - all these are impure knowledge. But one with pure knowledge at heart will not get attracted towards such life. Taking early morning bath in Maagh month offers glory. It grants eternal wealth. After death, one will have to leave behind all the money earned. But the eternal wealth never wanes away. Freedom from all sins and entry in kingdom of Gods and heavens is easily attained. 

In 'Padma Purana', even Lord Rama's Gurudev Vashistha has exclaimed: "Donating food, water is considered supreme in Baisaakh month, conducting penances and rituals in Karthik month is considered supreme but performing recitations, hymns, offering sacrifices and all donations are considered supreme in Maagh month".
- Rishi Prasad - January 2014        


संत च्यवनप्राश


 

वीर्यवान आँवले, प्रवालपिष्टी, शुद्ध देशी घी और अन्य कुल मिलाकर ५६ द्रव्यों के आलावा हिमालय से  लायी गयी वज्रबला डालकर बनाया गया च्यवनप्राश उत्तम आयुर्वेदिक औषधि, पौष्टिक खाद्य तथा एक दिव्य रसायन है |
लाभ : बालक, वृद्ध, स्त्री-संभोग से क्षीण तथा ह्र्द्यरोगियों के लिए विशेष लाभकारी | स्मरणशक्ति व बुद्धिवर्धक तथा कांति, वर्ण और प्रसन्नता देनेवाला | खाँसी, श्वास, वातरक्त, वात व पित्तरोग, शुक्रदोष, मूत्ररोग आदि दूर करनेवाला | बुढ़ापा देरी से लानेवाला तथा टी.बी. व ह्रदयरोगनाशक तथा भूख बढ़ानेवाला है |

सेवन विधि : १ से २ चम्मच दूध या नाश्ते से पूर्व लें |
केशरयुक्त स्पेशल च्यवनप्राश भी उपलब्ध है |  (ये सभी संत श्री आशारामजी आश्रमों व समितियों के सेवाकेन्द्रों पर उपलब्ध है)

-    ऋषिप्रसाद – जनवरी २०१४ से

Sant Chawanpraash

Amla which improves virility, Pravalpisthi, pure indigenous clarified butter and many other 46 herbs including Vajrabala from Himalayan ranges are used to make Chawanprash which is one of the best ayurvedic medicine,= and a potent and pious food.
Benefits: For children, aged people, those worn out through amoral activities and for those suffering from heart diseases, Chawanprash is highly beneficial. It improves memory power, intellectual capacity, charisma, skin tone and inner happiness. Cough, breath problem, ailments related to acidity and Vaat, potency related issues, urinary ailments, etc. can be alleviated. It helps keep old age away and can help cure tuberculosis and heart ailments. It also improves appetite.
Intake: 1 to 2 spoons with milk or before breakfast.
One can also get special kesar infused Chawaprash. (These are all available with Sant Shri Asaramji ashrams, Samitis and their Seva centres)
Rishi Prasad - January 2014