Search This Blog

Tuesday, August 10, 2021

विविध बीमारियों में लाभकारी सरल घरेलू उपाय

 



उलटी : पुदीना और नींबू का १ – १ चम्मच रस मिलाकर दिन में ३ – ४ बार पीने से पित्तजन्य उलटी में लाभ होता है |

पेचिश : १] आधा से १ ग्राम जायफल को भूनकर ताज़ी छाछ के साथ लेने से पेचिश में आराम मिलता है |

२] चावल को पकाकर उसमें दही, भुना हुआ जीरा तथा सेंधा नमक डाल के खायें |

दाँतों की समस्या : दन्तमंजन व दंत सुरक्षा तेल लगाने से जादुई लाभ होता है | कभी दन्तमंजन, कभी दंत सुरक्षा तेल लगा सकते हैं |

शारीरिक गर्मी : १] सेंके हुए जीरे एवं धनिये का चौथाई=चौथाई चम्मच चूर्ण नारियल-पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर की गर्मी मल-मूत्र के साथ निकल जाती है और रक्त साफ़ हो जाता है |

२] खीरे के २५-३० मि.ली. रस में थोडा-सा सेंधा नमक एवं सेंके हुए जीरे व धनिये का चूर्ण मिलाकर पीने से शारीरिक गर्मी कम हो जाती है |


 लोककल्याणसेतु – अगस्त २०२१ से

No comments: