Search This Blog

Friday, January 7, 2022

गुणकारी व लाभदायी खजूर- तिल पाक

 सामग्री : १ किलो खजूर, २५० ग्राम सफेद तिल, २५० ग्राम मिश्री, ५० ग्राम गोंद एवं १०० ग्राम देशी घी |

विधि : तिलों को कड़ाही में हलका – सा सेंक लें | गोंद एवं खजूर को अलग-अलग पीस लें | अब देशी घी में गोंद डालकर धीमी आँच पर भूने फिर इसमें खजूर तथा तिल मिला के भून लें | अंत में मिश्री मिला दें |

सेवन – मात्रा : सुबह खाली पेट २० से २५ ग्राम |

गुण और उपयोग : खजूर एक उत्कृष्ट रक्तवर्धक है | तिलों में कैल्शियम एवं लौह तत्त्व दोनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं | तिल दाँत, हड्डी, त्वचा और बालों के लिए भी बहुत गुणकारी हैं | खजूर एवं तिलों से बने इस पाक के सेवन से रक्ताल्पता, शारीरिक दुर्बलता और थकावट दूर हो जाती है | कमर-दर्द, गृध्रसी और मस्तिष्क-दौर्बल्य को दूर करने के लिए यह प्रयोग बहुत लाभदायी है |

सावधानी : इस पाक में तिल होने से इसका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए |

 

ऋषिप्रसाद – जनवरी २०२२ से

No comments: