Search This Blog

Sunday, September 4, 2022

साइड इफेक्ट हुआ हो तो

 आयुर्वेद साइड इफेक्ट न हो ऐसा बताता है। गिलोय का रस ले लिया करो। गिलोय जहां तहां खूब मिलती है। उसकी टहनियों तोड़ के मिक्सी में गुमा दो और सुबह सुबह गिलोय का रस 20 - 25 मिलि. ले लिया करो। कैसा भी साइड इफेक्ट हुआ हो भाग जाएगा।

Thursday, September 1, 2022

जामफल

कई चीजें स्वास्थप्रद होती हैं। कई सब्जियां स्वास्थप्रद होती है जैसे जमफल। त्रिदोष नाशक है। 132 प्रकार की बीमारियों का नाश करता है जामफल लेकिन इसके बीज चबाने नहीं चाहिए। खाली पेट जामफल खाकर फिर खाना खाओ। बहुत सारी बीमारियों की जड़ हटा देगा। पूरा ही त्रिदोष नाशक है।

दांत की मजबूती के लिए

 दांत की मजबूती के लिए गुलाब जीरा पाउडर 15 रुपए की डब्बी मिलती है। इस पाउडर को रात को घिस लो और लार थूकना हो तो थूक लो पर कुल्ला मत करो गुलाब जीरा पाउडर गुलाब के फूलों का ही है। इससे मसूड़े व दांत मजबूत बनते हैं।

बच्चों को कफ रहता हो तो

 बच्चों को कफ रहता हो तो 50 ग्राम शहद व 10 ग्राम लहसुन की चटनी बना कर बच्चों को चटा दें। सर्दी खांसी में तो आराम होगा साथ ही पेट की कृमि भी नष्ट होती है।