Search This Blog

Showing posts with label प्रेतबाधा (black magic). Show all posts
Showing posts with label प्रेतबाधा (black magic). Show all posts

Thursday, February 7, 2019

बाधाएँ आती है तो ...


यदि आपको किसी कार्य में बाधा आ रही हो तो किसी शुभ समय में पीपल के पत्ते पर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय |’ मंत्र तीन बार लिख के उसे अपने पूजा-स्थल में रखकर पूजन करें | इससे बाधाएँ समाप्त होंगी |

लेकिन इससे भी ऊँची बात एवं ऊँचा प्रयोग करूणासिंधु पूज्य बापूजी के सत्संग से हमें जानने को मिलता है कि जब तक अज्ञान बना रहेगा तब तक कार्यों में कर्तापन व उनके फलों में भोक्तापन बना रहेगा और बाधाएँ पीड़ा पहुँचाती रहेंगी तथा जन्म-मरणरूपी सबसे बड़ी बाधा तो बनी ही रहेगी | 

अत: सदा के लिए समस्त बाधाओं की जड़ ही समाप्त करनी हो तो उपरोक्त मंत्र या अपने इष्टदेव का मंत्र अथवा ॐकार का प्रथम दीर्घ एवं बाद में प्लुत गुंजन करते हुए ॐकार, स्वस्तिक या गुरुदेव के श्रीचित्र को एकटक देखें | यह करते समय जितनी देर उच्चारण किया उतनी देर चुप, शांत रहकर आत्मविश्रांति पायें | 

इससे वर्तमान एवं भविष्य के सभी कार्यों के लिए बाधा-निवारक व कार्य-साफल्य प्रदायक ऊर्जा का संचय होगा, साथ ही समस्त बाधाओं की जड़ अज्ञान के समूल उच्छेदन में तीव्र गति से उन्नति होगी |

ऋषिप्रसाद – फरवरी २०१९ से

Saturday, February 9, 2013

जया एकादशी - प्रेत मोचिनी एकादशी

भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया ..ये जया एकादशी ( 21st Feb' 2013 ) (प्रेत मोचिनी
एकादशी) का उपवास रखने वाले को भोग भी मिलता है - संसार का सुख सम्पदा भी मिलता है | ब्रम्ह की हत्या, ब्रम्हज्ञानी की हत्या बड़े में बड़ा पाप है | वो ब्रम्ह हत्या के पाप को नाश करनेवाली एकादशी है जया एकादशी | और कभी वो व्यक्ति पिशाच योनी को प्राप्त नहीं होगा |प्रेत योनी में कोई पड़ा हो उसकी सद्गति होती है और जया एकादशी का जो व्रत रखेगा उसे प्रेत योनी में कभी नहीं जाना पड़ेगा | किसी कारण ये व्रत नहीं भी कर सकते तो चावल तो एकादशी को नहीं खाना... बीमारी भी देंगे और पाप भी देंगे | चावल एकादशी के दिन दुश्मन को भी नहीं खिलाना |

Jaya Ekadashi - Ekadashi for redemption of spirits

Lord Shri Krishna said to Yudhistir.... one who observes fast on Jaya Ekadashi (3rd Feb 2012, Pret Mochini Ekadashi) is granted all enjoyments. He receives all wealth-prosperity and those trapped in spirit world get delivered. And one who observes fast on Jaya Ekadashi never gets stuck in the spirit world. If for some reason you are not able to maintain the vow, at least do not eat rice on the day of Ekadashi... it brings diseases and increases sins. One must not offer rice to even enemies on Ekadashi day.

- पूज्य बापूजी मुंबई 3rd Feb' 2012

Tuesday, December 11, 2012

पिशाच मोचिनी तिथि (श्राद्ध)


पिशाचमोचन श्राद्ध तिथिः मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी
इस दिन प्रेत योनि को प्राप्त जीवों (पूर्वजों) के निमित्त तर्पण आदि करने से उनकी सदगति होती है |जिनके घर-परिवार, आस-पडोस या परिचय में किसी की अकाल मृत्यु हुई हो या कोई भूत-प्रेत अथवा पितृबाधा से पीड़ित हो, वे पिशाच मोचिनी तिथि को उनकी सदगति, आत्मशांति और मुक्ति के लिए संकल्प करके श्राद्ध - तर्पण अवश्य करें | भूत-प्रेतादिक से ग्रस्त व्यक्ति इसे अवश्य करें |

विधिः प्रातः स्नान के बाद दक्षिणमुख होकर बैठें। तिलक, आचमन आदि के बाद पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली आदि मे पानी लें। उसमें दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, कुमकुम, अक्षत, तिल, कुश मिलाकर रखें। हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि ʹअमुक व्यक्ति (नाम) के प्रेतत्व निवारण हेतु हम आज पिशाचमोचन श्राद्ध तिथि को यह पिशाचमोचन श्राद्ध कर रहे हैं।ʹ हाथ का जल जमीन पर छोड़ दें। फिर थोड़े काले तिल अपने चारों ओर जमीन पर छिड़क दें कि भगवान विष्णु हमारे श्राद्ध की असुरों से रक्षा करें। अब अनामिका उँगली में कुश की अँगूठी पहनकर (ʹૐ अर्यमायै नमःʹ) मंत्र बोलते हुए पितृतीर्थ से 108 तर्पण करें अर्थात् थाल में से दोनों हाथों की अंजली भर-भर के पानी लें एवं दायें हाथ की तर्जनी उँगली व अँगूठे के बीच से गिरे, इस प्रकार उसी पात्र में डालते रहें। (तपर्ण पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली में बनाकर रखे जल से करना है।)

108 तर्पण हो जाने के बाद दायें हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि सर्व प्रेतात्माओं की सदगति के निमित्त किया गया, यह तर्पणकार्य भगवान नारायण के श्रीचरणों में समर्पित है। फिर तनिक शांत होकर भगवद्-शांति में बैठें। बाद में तर्पण के जल को पीपल में चढ़ा दें।


तारीख : 16th Dec'13

Eve for slaying Demoniac souls :-
Eve for slaying Demoniac souls: Margshirsh Shukla Chaturdashi

Offering Tarpan on this day provides gratification and spiritual upliftment of prior souls trapped in demoniac realms. If someone in your family or neighbourhood has passed away accidentally, or if someone is troubled by ill fortune of forefathers, one must undertake Shraadh austerities on this day to offer upliftment, peace and freedom to their souls. If someone is possessed by ghosts, he should certainly perform the rites.

Procedure: Take a bath in early morning and sit down facing south. Apply tilak, cleanse your mouth with water, then take a little water in a brass or copper plate. Put some milk, curd,ghee, sugar, honey, kumkum, rice grains, sesame seeds, grass blades on the plate all mixed together. Take pure water in your hand and then make a resolution: For the benefit of peace for "this person", today, on this eve of Pishaachmochini Shraadh Tithi, I am now performing these rites.
Release the water from your palm slowly onto the ground. Then sprinkle a few black sesame seeds around you on all sides and onto the ground and pray to Lord Vishnu to protect this person from demoniac tendencies. Then, wrap a blade of grass on your ring finger to form a ring and then offer 108 times oblation to your ancestral realm i.e. take the mixed water from plate using both your hands and then release the contents between the thumb and index finger of your right hand. Recite "AUM ARYAMAYAYEE NAMAH" during this rites. (These rites must be done using water kept in brass or copper plates or bowls)
After 108 rites are over, take pure water in your right hand and pray that I offer the rites conducted for spiritual upliftment of all souls, at the feet of Lord Narayana. Then, meditate silently for sometime in spiritual peace. After all rites are over, release the remaining contents at the base of Peepal tree.

Date :- 16th Dec'13

स्रोतः लोक कल्याण सेतु, वर्ष 11, अंक 125, नवम्बर 2007

Friday, November 2, 2012

भूत प्रेत से रक्षा

दिवाली (3th Nov' 2013) के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है

Protection from ghosts and ill omen

On Diwali night, one must made soot for applying on eyes by burning lamp of mustard oil or ghee. Applying this protects one from ghosts, demoniac nature and ill fortune.


-9th November 2007, Kotda

Friday, August 10, 2012

अशुद्ध आत्मा से बचने

गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती | गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो |गाय झरन जहाँ झारते वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते |

To protect oneself from unholy souls :-

Cows emanate pure aura for the entire 24 hours. Take a shower using cow's urine or cow dung. Impure souls can never enter the place where cow's urine falls upon.

Listen Audio

- पूज्य बापूजी Delhi 1st Aug' 2012

Friday, March 16, 2012

भूत-पिशाच को भगाने हेतू :

कैसा भी भूत पिशाच आये, ॐ- ॐ जप करके पानी छाटों तो भाग जाये |

For frightening away ghost and fiend/demon :-

Sprinkling of water after reciting Om-Om frightens away any type of ghost and fiend/demon.

Listen Audio

- पूज्य बापूजी Shegaon 26th Feb' 2012

Saturday, February 18, 2012

आपत्तिनिवारण के लिए ‘शिवसूत्र’ मंत्र

जिस समय आपत्तियाँ आ धमकें, उस समय भगवन शिव के डमरू से प्राप्त १४ सूत्रों को अर्थात् ‘शिवसूत्र’ मंत्र को एक श्वास मे बोलने का अभ्यास करके इसका एक माला (१०८ बार) जप प्रतिदिन करें| कैसा भी कठिन कार्य हो, इससे शीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है| ‘शिवसूत्र’ मंत्र इस प्रकार है-

‘अइउण, ॠलृक्, एओड़्, ऐऔच्, हयवरट्, लण्, ञमड़णनम्, झभञ्, घढधश्, जबगडदश्, खफछठथ, चटतव्, कपय्, शषसर्, हल्|’

इसी मंत्र के अन्य प्रयोग निम्नानुसार है-

१. बिच्छू के काटने पर इन सूत्रों से झाड़ने पर विष उतर जाता है|

२. जिस व्यक्ति में प्रेत का आवेश आया हो, उस पर उपरोक्त सूत्रों से अभिमंत्रित जल के छीटें मरने से आवेश छूट जाता है तथा इन्हीं सूत्रों को भोजपत्र पर लिख कर गले मे बाँधने से अथवा बाजू पर बाँधने से प्रेतबाधा दूर हो जाती है|

३. ज्वर, तिजारी (ठंड लगकर तीसरे दिन आनेवाला ज्वर), चौथिया (हर चौथे दिन आनेवाला ज्वर) आदि मे इन सूत्रों द्वारा झाड़ने-फूँकने से ज्वर उतर जाता है| अथवा इन्हें पीपल के एक बड़े पते पर लिखकर गले या हाथ पर बाँधने से भी ज्वर उतर जाते हैं|

४. मिर्गी(अपस्मार) होने पर भी इन सूत्रों से झाड़ना चाहिए तथा अभिमंत्रित जल प्रतिदिन पिलाना चाहिए|

"Shivsutra" mantra for eliminating troubles

When you are surrounded by problems, recite the 14 sutras which emanated from Lord Shiva's Damru, practice reciting this "Shivsutra" mantra in one breath, and do one mala Japa (108 times) everyday. You will achieve quick success irrespective of the complexity of the task. "Shivsutra" mantra is as follows:

‘अइउण, ॠलृक्, एओड़्, ऐऔच्, हयवरट्, लण्, ञमड़णनम्, झभञ्, घढधश्, जबगडदश्, खफछठथ, चटतव्, कपय्, शषसर्, हल्|’



This mantra can also be applied as follows-
1. Whisking using this mantra relieves the poison of a scorpion bite.
2. If a person is plauged by spirits, spraying water that has been charged by this mantra ensures freedom. Writing this mantra on Bhojpatra and wrapping around the neck or around the arms, helps avoid any impediments caused by spirits.
3. For Fever, Tijri (Fever accompanied after 3 days of cold), Chauthiya (Fever every four days), others , fever receedes away by whisking or blowing using these sutras. Writing this mantra on Peepal leaves and wrapping around the neck or around the arms, also ensures relief from fever.
4. During epilepsy also, one should be whisked by this Sutras and must be daily offered water charged by this Sutras.

-Rishi Prasad April 2004 ( No 136)

Wednesday, February 15, 2012

भूत प्रेत का डर लगता हो तो

किसी को भूत प्रेत का डर लगता हो तो उनको चाहिए कि तुलसी की माला गले में पहन रखे या रुद्राक्ष की और उससे दिन में एक दो बार जप कर लिया करें और गले में पहना करें किसी की ताक़त नहीं ..किसी भूत प्रेत के बाप की कि आप को तंग कर सके | अगर आयेगा तो वो भागेगा | पद्म पुराण में लिखा है " जिस के घर में हरे आंवले हो उसके घर में भूत प्रेत घुस नहीं सकते " आंवले की season हो तो हरे आंवले रखें अथवा season न हो तो आंवले का पावडर तो है ही ..तुलसी और रुद्राक्ष की माला तो है ही |

Fear of ghosts-spirits

If someone has excessive fear from ghosts-spirits, then he/she should bear the necklace made of Tulsi beads or Rudraksha. Do japa on these beads once or twice daily and wear then on the neck. Then no ghost can ever trouble him. In Padma Purana , it is written that " Those homes which have green Amla, ghosts-spirits cannot enter such places ". If it is Amla season, then keep a couple of Amlas at home else you can always keep Amla powder at home. .. Also, Tulsi and Rudraksha beads are an obvious option.

Listen Audio

- श्री सुरेशानंदजी Anand 5th Feb'2012

Tuesday, December 27, 2011

ॐ..ॐ...ॐ...ॐ...ओम्म्मम्म्म्म का जप से लाभ

"ॐ...ॐ...ॐ...ॐ...ॐ..ॐ..ओम्म्म्मम्म्म्मम्म " "ॐ...ॐ....ॐ...ॐ....ॐ....ओमम्म्म्मम्म्म्म " ऐसा १५ मिनट जप करो सुबह-शाम ...भूत- भूत का बाप सब भाग जायेंगे मानसिक गड़बड़ सब ठीक हो जाएगी नींद नहीं आती तो आयेगी ... मानसिक तनाव सब solve... और मेरे को बीमारी है ये न सोचें ...मेरे को भूत लगा है ये न सोचो ... मन को लगता है भूत ... शरीर को लगती है बीमारी ...मैं तो आत्मा-परमात्मा का हूँ |

Om…Om…Om…Om……Ommmmmmm benefits of recital:-

“Om…Om…Om…Om…Om…Om….Ommmmmmmm” “Om…Om…Om…Om…Om…Om….Ommmmmmmm” recite this for 15 min in morning and evening. Evil and all its associates will disappear. All mental illusions will be cured. Sleeplessness/Insomnia will be cured. Mental problems… all cured. Don’t think…I am sick… or I have a devil in me….Evil resides in the pettiness… I am of that boundless supreme almighty.


Listen Audio

-पूज्य बापूजी सूरत 25/12/2011