Search This Blog

Wednesday, November 17, 2010

शक्ति संवर्धक आहारः

बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।


ऋषि प्रसाद, नवम्बर 2010


स्फूर्तिदायक पेयः

2 चम्मच मेथीदाना 200 मि।ली. पानी में रात भिगोकर रखें। सुबह धीमी आँच पर चौथाई पानी शेष रहने तक उबालें। छानकर गुनगुना रहने पर 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पियें। दिन भर शक्ति व स्फूर्ति बनी रहेगी।

ऋषि प्रसाद, नवम्बर 2010


मस्तिष्क शक्तिवर्धक प्रयोगः


6 से 10 काली मिर्च, 2 बादाम, 2 छोटी इलायची, 1 गुलाब का फूल व आधा चम्मच खसखस रात को एक कुल्हड़ में पानी में भिगोकर रखें। सुबह बादाम के छिलके उतारकर सबको मिलाकर पीस लें व गर्म दूध के साथ मिश्री मिलाकर पियें। इसके बाद 2 घंटे तक कुछ न खायें। इससे मस्तिष्क की थकान दूर होकर तरावट आती है एवं शक्ति बढ़ती है। यह प्रयोग 2-3 हफ्ते नियमित करें।

How to strengthen your brain :-

Soak 6-10 seeds of black pepper, 2 almonds, 2 small cardamom, 1 rose flower and half spoon of poppy seeds in a bowl of water overnight. Peel out the skin from the almonds and mash them all up and have it mixed with milk and rock sugar. Do not eat anything after consuming this. This helps overcome tiredness of the brain and enhances its strength. Do this application 2-3 times a week on a regular basis.
ऋषि प्रसाद, नवम्बर 2010