Search This Blog

Loading...

Wednesday 30 June 2010

घर में बार बार मृत्यु होना


  • किसी के घर में कम उम्र में लोग मर जाते हों तो वो बड़ा कटोरा लेकर उस में पानी भर के उस कटोरे में धातु का (मेटल का) कछुआ रखे l महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और कछुए को तिलक कर के कटोरा ईशान कोण में रख दे ........ऐसा या ११ अमावस्या तक करें ......लोटा पानी से भर के रखें .... वें या ११ वीं अमावस्या को गीता के वें अध्याय का पाठ करें .....छत पे जाकर सूर्य भगवान को प्रार्थना करें कि.......यमराज आप का बेटा है, आप हमारी प्रार्थना उन तक पहुंचा दीजिये ....हमारे घर में ऐसी मृत्यु होती है.......दोबारा ऐसा ना हो इसलिए जो गुजर गए, उन को गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं.......ऐसा या ११ अमावस्या तक करें


  • आठ चिरंजीवी का स्मरण करें = अश्वतथामा, बलि राजा, वेद व्यास जी, हनुमान जी, विभीषण जी, कृपाचार्य जी , परशुरामजी, महामुनि मार्कंडेय जी इनका स्मरण करें और प्रार्थना करें कि हमारे घर के व्यक्ति आप के जैसे चिरंजीवी तो नहीं हो सकते लेकिन उन की आयुष्य लम्बी हो इसलिए हम आप का सुमिरन करते हैं।


  • Listen Audio


Sureshanandji - Bhivani 23rd June 2010



विवाह में अड़चन हो तो


  • बेटी या बेटे को मंगल है, शादी में अड़चन है तो उनसे कहना कि मंगलवार का व्रत करे।२१ मंगलवार को बिना नमक का भोजन करे और " हुं श्री मंगलाय नमः " का जप करें । मंगल ग्रह शांत होगा और शादी भी सही जगह होगी ।
    Listen Audio


  • अगर मंगल नहीं है और बेटी की शादी में अड़चन है तो बेटी को बोले की हर गुरुवार को बाएं हाथ में आखिरी उंगली के ऊपर वाले हिस्से में मेहंदी लगाए .........लड़की के पिता रोज सूर्य नारायण को लोटे में पानी और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें और प्रार्थना करें की बेटी को घर -वर अच्छा मिले । बेटी को अच्छा वर और घर मिलेगा और हमेशा सुखी रहेगी ।


Sureshanandji - Bhivani 23rd June 2010

कर्जे से मुक्ति के लिए


  • हर मंगलवार को नमक बिना का भोजन करे और एक पूजा करे.....तांबे की छोटी थाली में केसर के घोल से त्रिभुज बनाओ.......लाल पुष्प आदि से पूजन करो ............बाजु में दिया जलाकर रखो और ये मंत्र जपो " मंगलाय नमः ऋण हर्त्रे हमः ......... भूमि सुताय नमः" ये जप १० मिनट करें और ये पूजा, बिना नमक का भोजन और पुरुषार्थ करना....कर्जा उतर जाएगा ।


  • महीने में एक शिवरात्रि आती है। उस दिन शिव मंदिर में जा कर आरती करनी है और कर्जा उतारने की प्रार्थना करनी है ।
  • Listen Audio


  • Sureshananji - Bhivani 23rd June 2010

Friday 25 June 2010

घुटनों का दर्द

नागरमोथा को पीस लो और सौंठ को पीस लो । १-१ चम्मच शहद के साथ मिलाकर लो । अब गर्मी के दिन थोड़े हठ जायें, सर्दी के दिनों में आराम हो जायेगा ।

Bhivani 22nd June 2010

Thursday 24 June 2010

अनिद्रा

अनिद्रा के चार कारण हैं -


  • कफ की कमी

  • दूसरे का हक छीनना

  • व्यर्थ की चिंता

  • कुछ रोगों के कारण
(1) हरा धनिया का रस व मिश्री मिलाकर " ॐ हंसं हंसः " १०८ बार जप करके पी लें ।

(2) गाय का घी सिर व पैरों के तलवों पर मलें ।

(3) भैंस के दूध से बनी लस्सी दोपहर को पियें ।थोड़ी शक्कर डाल के ... पर जोड़ो का दर्द हो, तो लस्सी में खटास होगी तो तकलीफ़ करेगी ... वे लोग न लें ।
Listen Audio
(4) "शुद्धे शुद्धे महायोगिनी महानिद्रे स्वाहा" इस मंत्र का जप सोते समय प्रेम पूर्वक करें।
Listen Audio


Hissar 21st June 2010

आँखों से पानी आना

आँखों से पानी आता हो तो सूखे धनिये का काड़ा २-२ बूंद आँखों में डाल लीजिये, आँखों से पानी आना बंद हो जायेगा ।

Hissar 21st June 2010

नकसीर

जिसको नकसीर निकलती है, तो उसके लिए पुदीना, हरा धनिया पीस के माथे पे लेप करें और रात को आंवला, धनिया का चूर्ण भिगो के रखें और सुबह पियें, ठीक हो जायेगा । तुलसी या हरा धनिया की २ बूंद रस नाक में डाल दो, नकसीर ठीक हो जाएगी । तरबूज, ठंडी लस्सी, आंवला-मिश्री का घोल पियें ।


Hissar 21st June 2010

Tuesday 22 June 2010

एड़ी का दर्द

कई लोगों को ४० साल की उम्र के बाद पैर की एड़ी में दर्द होता है, बोले हड्डी बढ गयी है । उन्हें पाद्पश्चिमोत्तानासन करना चाहिये ।

Rohtak 20th June 2010

apendix

जिनको apendix है, वो थोड़ा हरड फांक कर ऊपर से पानी पी लें और घूमा करें और पाद्पश्चिमोत्तानासन करें ।

Rohtak 20th June 2010

कमज़ोर आंतें

जिनकी आंतें कमज़ोर हों, वो खाली पेट ज़रा सा घी ले लिया करें ।

Rohtak 20th June 2010

जब असमंजस में पड़ जायें तो....

कई बार हम असमंजस में पड़ जाते हैं, जैसे एक बार रघु राजा असमंजस में पड़ गए थे कि ब्राह्मण को बचाता हूँ तो राक्षस मर जायेगा और राक्षस को बचाता हूँ तो ब्राह्मण मर जायेगा । तो उन्होंने भगवान नारायण का इस प्रकार सुमिरन किया "पातु माम भगवान विष्णु हरि नाम सत ....पातु मन भगवान विष्णु हरि नाम सत" और भगवान विष्णु ने राक्षस को मुक्ति प्रदान कर रघु राजा की दुविधा का समाधान किया था ।


Rohtak 20th June 2010

Wednesday 16 June 2010

बुखार में

बुखार में दूध पीना, सांप के ज़हर के बराबर है । बुखार में दूध, घी और भारी खुराक ना खाएं ।

Haridwar 8th June 2010

Thursday 3 June 2010

बेल का पाउडर

बेल फल पानी में ३ दिन डुबा दो । १ दिन कड़ाके की धूप खिलाओ .......बाद में सूखा दो और पाउडर बना दो । १ चम्मच भर के पाउडर मुंह में रख लो......पिघल जायेगा । पित्त है तो ऊपर से दूध पी लो, वायु है तो ऊपर से गुनगुना पानी पी लो और कफ है तो नमक मिलाकर खाओ । ये प्रयोग गोरखनाथजी का है ।

विशेष सावधानी : जिन्हें दीक्षा लिए हुए साल से ज्यादा हो गया हो .....भजन किया हो, वही ये प्रयोग कर सकते हैं

Haridwar 29th May 2010

पानी कैसे और कितना पियें

एक दिन में २ से २.२५ लीटर पानी पर्याप्त है । उससे कम पियेंगे तो भी सेहत ख़राब होती है और अधिक पीने पर लीवर और किडनी में जोर पड़ता है । फैट बद जाती है । भोजन के पहले पानी पीने पर कमज़ोर होते हैं ...जठरा मंद हो जाती है । भोजन के बीच १ गिलास गुनगुना पानी पियें तो सेहत अच्छी रहती हैं । १/२ पेट भोजन से, १/४ पेट पानी से और १/४ पेट खाली रखना चाहिए । पूरे दिन में ५०० ग्राम भोजन पर्याप्त होता है ।

Haridwar 29th May 2010

बच्चों के लिए उपयोगी कटहल

बच्चों के विकास के लिए कटहल (पका हुआ) बड़ा लाभकारी है । कटहल की सब्जी व कटहल के बीज, बादाम जितनी ताकत रखते हैं । इससे बच्चों की हड्डियाँ बदती हैं , कद बदता है और बच्चे स्वस्थ होते हैं ।

Haridwar 29th May 2010

Tuesday 1 June 2010

शौचालय में नमक

घर में नमक खुला रखने से दरिद्रता आती है । लेकिन अपने शौचालय में नमक (खड़े नमक की डली) रखना चाहिए, इससे ऋण आयान बनते हैं । इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है । नमक की डली पिघल जाए तो बदल देना चाहिए


Ahmadabad 25th May 2010



सुखपूर्वक प्रसव

सुखपूर्वक प्रसवकारक मंत्र
पहला उपाय
"एं ह्रीं भगवति भगमालिनि चल चल भ्रामय भ्रामय पुष्पं विकासय विकासय स्वाहा "
इस मंत्र द्वारा अभिमंत्रित दूध गर्भिणी स्त्री को पिलायें तो सुखपूर्वक प्रसव होगा

दूसरा उपाय
गर्भिणी स्त्री स्वयं प्रसव के समय 'जम्भला-जम्भला' जप करे

तीसरा उपाय
देशी गाय के गोबर का १२ से १५ मि.ली. रस 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का २१ बार जप करके पीने से भी प्रसव-बाधाएँ दूर होंगी और बिना ऑपरेशन के प्रसव होगा
Listen Audio


प्रसुति के समय अमंगल की आशंका हो तो निम्न मंत्र का जप करें :
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोSस्तुते
(दुर्गासप्तशती)


-पूज्य बापूजी