Search This Blog

Monday, December 29, 2014

पंचामृत रस

लाभ : यह अनुभूत रामबाण योग है, जो सर्दी के दिनों में तो विशेष लाभदायी हैं |

१] इससे पेट साफ़ रहता है |

२] रोगप्रतिकारक शक्ति बढती है |

३] रक्तशुद्धि होती है एवं रक्तसंचरण भी सुचारू रूप से होने लगता है |

४] शरीर में स्फूर्ति बढती है |

५] ओज-तेज की वृद्धि के लिए बहुत ही फायदेंमंद है |

६] कोलेस्ट्राँल के बढ़ने से होनेवाली बीमारियाँ, जैसे – ह्रदयरोग, मस्तिष्क के रोग, उच्च रक्तचाप आदि में लाभदायी है |


विधि : १ किलो आँवला, १०० ग्राम कच्ची ताज़ी हल्दी, १०० ग्राम ताजा अदरक, १०० ग्राम पुदीना, ५० से १०० तुलसी के पत्ते, पाँचों का रस निकालकर छान के मिला लें और काँच की बोतल में भर के ठंडे स्थान या फ्रिज में रखे | यह रस करीब ५ दिन टिक जाता है, फिर नया बना लें |

मात्रा – रोज बोतल हिलाकर ५० मिली रस सुबह खाली पेट लें ( बच्चों के लिए आधी मात्रा) पानी या शहद के साथ ले सकते है | कोलेस्ट्राँल की समस्याओं में १०० ग्राम लहसुन का रस मिलाकर लेने से विशेष लाभ होता है |

ऋषिप्रसाद – दिसम्बर २०१४ से

No comments: