Search This Blog

Tuesday, June 12, 2018

विभिन्न रंगो की खान-पान की चीजों से बनायें सेहत


विभिन्न रंगो की खान-पान की चीजों के बारें में, जो स्वस्थ बनाये रखने का काम करती हैं |

१] लाल :  दिल की सेहत के लिए लाल रंग की चीजें खायें | सेब, गाजर, स्ट्रॉबेरी, टमाटर आदि इसके बेहतर उदाहरण हैं, जिनमें ह्रदय को स्वस्थ रखनेवाले पोषक तत्त्व पाये जाते हैं |

२] पीला : यह रंग नींबू, कद्दू, केला, रसभरी आदि में पाया जाता है, जो विटामिन ‘सी’ की कमी को दूर करता है | कुछ जड़ी-बूटियों में भी यह रंग होता है, जो हमें कई रोगों से बचाता है |

३] केसरिया : यह रंग ऊर्जा व पोषण बढ़ाता है | पपीता, संतरा जैसे केसरिया रंग के फल शरीर में विटामिन्स व खनिज पदार्थो (मिनरल्स) की पूर्ति करते हैं |इनसे त्वचा को चमक मिलती है और हड्डियाँ मजबूत होती हैं |

४] सफेद और नीला : ये रंग फल और सब्जी – दोनों से मिलते हैं | कच्चा प्याज, लहसुन, गोभी, मूली आदि में सफेद रंग एवं जामुन, बैंगन आदि में नीला रंग होता है, जिनसे शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ती है और पाचनतंत्र उत्तम रहता है |

५] काला-जामुनी : वृद्धावस्था की दूर रखने (एंटी एजिंग ) के एवं एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर यह रंग चुकन्दर, जामुन, काले अंगूर आदि में मौजूद होता है | यह मांसपेशियों व कोशिकाओं की कार्यक्षमता को सुधारने में उपयोगी है |

६] सफेद-हरा : इस सम्मिश्रित रंग से पोषण व ताजगी मिलती है | खीरा, लौकी, ककड़ी आदि इसके उदाहरण हैं | ये शरीर में विटामिन्स, खनिज पदार्थों, रेशे (फाइबर्स) व पानी की पूर्ति करते हैं |

७] गेहूँआ : यह रंग आलू, चीकू, अदरक और मेवों में पाया जाता है | इस रंग की चीजें त्वचा, दिमाग व पाचनतंत्र को ठीक रखती हैं | इनमें अधिक मात्रा में माइक्रोन्यूट्रीएंट्स मौजूद होते हैं |

८] हलका हरा : इस रंग के फल व सब्जी शरीर को तरोताजा रखते हैं | लौह तत्त्व (आयरन), विटामिन्स और फॉलिक एसिड से युक्त यह रंग आँवला, परवल, टिंडा, बेर आदि में होता है |

९] गहरा हरा : इस रंग की सब्जियाँ, जैसे पालक, भिंडी, बथुआ, करेला, मटर, फलियाँ आदि में विटामिन ‘के’, फॉलिक एसिड और लौह तत्त्व भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण देते हैं |

ऋषिप्रसाद – जून २०१८ से

No comments: