Search This Blog

Thursday, April 5, 2012

आंवला रस विशेष :-

आंवले का रस सिर पर लगा कर बैठे १०-१५-२५ मिनट, बाद में नहायें ...सिर की गरमी खींच लेगा आंवले का रस, बालों की जड़ें मजबूत कर देगा | वायु दोष, पित्त दोष, कफ दोष ये त्रिदोष नाशक है आंवला | दीर्घ आयु देता है, आरोग्य देता है और उत्तम रंग चमकता है | बल, ओज और शक्ति प्रदान करने वाला है | इस के सेवन से शीघ्र ही शक्ति, फुर्ती और शीतलता का संचार होता है | ये रस रक्त को और वीर्य को बढाता है | शरीर को पुष्ट करता है | इसके सेवन से नेत्र ज्योति बढ़ती है | मस्तिष्क और ह्रदय को भी ताज़गी देता है, आंवले का रस | वृद्धावस्था को दूर रखता है आंवले का रस | पित्त प्रकोप से होने वाली आँखों में जलन, पेशाब में जलन, अधिक मासिक, सफ़ेद पानी पड़ना, स्वप्नदोष, बवासीर होना | सब को दूर कर देगा आंवले का रस | स्वप्न दोष और बहुत पुरानी बीमारियों के कारण शरीर दुर्बल हो गया है, तो आंवले का रस लो | १५ से २० मिली ...थोड़ा शहद डाल सको तो भले डालो | युवक-युवतियां जो मधुमेह (diabities) के शिकार हैं और उष्ण प्राकृत के व्यक्तियों के लिए विशेष गर्मियों में ये आंवले का रस और पलाश के फूलों का शरबत वरदान रूप है |

Listen Audio

- पूज्य बापूजी सूरत 7/3/2012

No comments: