Search This Blog

Saturday, December 11, 2021

५ आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं ५ आयुनाशक चीजें

 

५ चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है :

१] संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |

२] उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |

३] सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |

४] प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |

५] मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |

इन ५ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है :

१] अति शरीरिक परिश्रम

२] भय

३] चिंता

४] कामविकार का अधिक भोग     

५] अंग्रेजी दवाइयाँ, कैप्सूल, इंजेक्शन, ऑपरेशन आदि की गुलामी


ऋषिप्रसाद – दिसम्बर २०२१ से

No comments: