Search This Blog

Friday, December 23, 2016

सर्दियों में उपयोगी पुष्टि व शक्तिवर्धक प्रयोग

१] २५ ग्राम देशी काले चने धोकर रात को १२५ मि.ली. पानी में भिगो दें | सुबह इन चनों को खूब चबा – चबाकर खायें, साथ में किशमिश भी खा सकते हैं | ऊपर से चने के पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पी जायें | शरीर बलवान व शक्तिशाली होता है तथा वीर्य पुष्ट होता है | ( किशमिश व असली शहद सभी संत श्री आशारामजी आश्रम व समितियों के सेवाकेन्द्रों पर उपलब्ध हैं |)

२] ५० ग्राम गोंद को घी में तल लें | ५० – ५० ग्राम अजवायन, काले तिल व मूँगफली के दानों को अलग – अलग भूनकर सभीको कूट लें | फिर इस मिश्रण को तथा किसे हुए ५० ग्राम सूखे नारियल (खोपरा) को ७५० ग्राम गुड़ में मिला के रख लें | सुबह खाली पेट ५० ग्राम मिश्रण खूब चबा – चबाकर खायें | इसके १ – २ घंटे बाद हलका सुपाच्य भोजन करें | इससे शरीर पुष्ट होता है, बल-वीर्य की वृद्धि होती है | वायुरोग, बहुमुत्रता व बच्चों की बिस्तर में पेशाब करने की समस्या में भी लाभ होता है |


स्रोत – लोककल्याण सेतु – दिसम्बर २०१६ से 

No comments: